Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में चौराहे पर युवकों में मारपीट, VIDEO:पुलिस की मौजूदगी में दबंगों ने किया हमला, दोनों पक्ष से एक-एक हिरासत में

    19 hours ago

    1

    0

    बलिया शहर के कुंवर सिंह चौराहे पर शनिवार को कुछ युवकों के बीच मारपीट हुई। यह घटना करीब बीस मिनट तक जारी रही। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मारपीट पुलिस की मौजूदगी में हुई, जिससे चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस लाइन के नजदीक स्थित कुंवर सिंह चौराहे पर हुई इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक मिलकर एक अन्य युवक की पिटाई कर रहे हैं। इस दौरान एक पुलिसकर्मी युवकों को रोकने का प्रयास करता दिख रहा है, लेकिन उसका कोई असर नहीं होता और पिटाई जारी रहती है। 6 तस्वीरें देखिए… बताया जा रहा है कि घटना के लगभग 20 मिनट बाद सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मारपीट का शिकार हुए युवक को पकड़ लिया। युवक पुलिस से कहता नजर आया, "आप लोग जान से मरवाएंगे हमको। कोतवाली में मारेंगे। मैं पागल नजर आ रहा हूं।" युवक ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस उसे जबरदस्ती गाड़ी में डालकर कोतवाली ले गई। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक क्षितिज त्रिपाठी ने जानकारी दी कि दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति को थाने लाया गया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह अयोध्या पहुंचे:बोले- एआई सेक्टर में भारत के युवाओं के लिए बड़े अवसर
    Next Article
    पंचायत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 अप्रैल को:सार्वजनिक अवकाशों में दफ्तर खुलेंगे, DM ने दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment