Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kathua में CISF DG Praveer Ranjan ने किया शिविर का दौरा, 4 जवानों की मौत के बाद हालात का लिया जायजा

    13 hours ago

    1

    0

    केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के महानिदेशक प्रवीर रंजन ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में उस शिविर का दौरा किया, जहां गोलीबारी की घटना में सहायक कमांडेंट समेत बल के चार कर्मियों की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरे का उद्देश्य घटनास्थल पर स्थिति का आकलन करना और घटना के पीछे की परिस्थितियों के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी जुटाना था।उन्होंने बताया कि कठुआ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा भी सीआईएसएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शिविर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने स्थिति की समीक्षा की और गोलीबारी से पहले की घटनाओं के क्रम पर चर्चा की। कठुआ जिले में मंगलवार शाम बल के एक कर्मी ने कहासुनी के बाद अपने साथियों पर कथित तौर पर गोली चला दी, जिसमें सहायक कमांडेंट समेत सीआईएसएफ के चार कर्मियों की मौत हो गई।इसके बाद आरोपी सीआईएसएफ कर्मी को काबू कर गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना हिमाचल प्रदेश की सीमा के निकट मशका गांव स्थित सेवा-तृतीय जलविद्युत परियोजना में हुई। उन्होंने बताया कि सीआईएसएफ महानिदेशक ने शिविर में वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मियों से बातचीत की तथा घटना से जुड़ी परिस्थितियों के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी।महानिदेशक ने शिविर में स्थिति का भी आकलन किया और घटना के बाद किए गए उपायों का जायजा लिया। बाद में रंजन ने पुलिस और बल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हिमाचल प्रदेश के चंबा इलाके में स्थित एनएचपीसी अस्पताल का दौरा किया, जहां मृतक कर्मियों के शव रखे गए थे। सीआईएसएफ ने पहले ही घटना की विभागीय जांच का आदेश दे दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    INDIA गठबंधन CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संयुक्त प्रदर्शन करे: Uddhav Thackeray
    Next Article
    Delhi में लागू होगा ITMS, कैबिनेट ने 1,789 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment