Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई पुलिस भर्ती परीक्षा:मथुरा में 16 सेंटर्स बनाए गए, लड़कों के उतरवाए जूते,महिलाओं को बिना दुपट्टा के दी एंट्री, लखनऊ से हो रही निगरानी

    8 hours ago

    1

    0

    मथुरा में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई। परीक्षा को नकलविहीन, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली थी। जिले में 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 8, 9 और 10 जून को दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी। प्रत्येक पाली में 6,240 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए जिले को 4 जोन और 16 सेक्टर में बांटा गया है। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 4 जोन और 16 सेक्टर में बंटी जिम्मेदारी परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए 4 जोन बनाए गए हैं, जिनकी जिम्मेदारी सीओ स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है। इसके अलावा 16 स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। पहली पाली: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक दूसरी पाली: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक प्रत्येक पाली में 6,240 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा लखनऊ से की जा रही निगरानी, हर केंद्र पर QRT तैनात परीक्षा के दौरान सभी केंद्र CCTV कैमरों की निगरानी में हैं। कैमरों की मॉनिटरिंग सीधे लखनऊ से की जा रही है। जिला स्तर पर भी कंट्रोल रूम बनाया गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर थाना स्तर की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) तैनात है। सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और CCTV कंट्रोल रूम की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। केंद्रों के आसपास नहीं लगने दी जाए भीड़ जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार की भीड़ एकत्रित न होने दी जाए। परीक्षा शुरू होने और समाप्त होने के समय विशेष सतर्कता बरती जाएगी। परीक्षा अवधि के दौरान केंद्रों के आसपास स्थित फोटोस्टेट और साइबर कैफे की दुकानें बंद रहेंगी, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता या नकल की संभावना को रोका जा सके। ट्रैफिक प्लान में बदलाव, कई मार्गों पर प्रतिबंध पुलिस भर्ती परीक्षा को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया गया है। कई प्रमुख मार्गों पर भारी, व्यावसायिक वाहनों, ई-रिक्शा और ऑटो के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा। इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध गोकुल रेस्टोरेंट से मसानी चौराहा यादव चौराहा से रूपम टॉकीज तिराहा गोकरन तिराहा से चौक बाजार मिलन तिराहा से चौक बाजार भैंस बहौरा तिराहा से कोतवाली सौंख अड्डा से भरतपुर गेट मछली फाटक पुल ढलान से स्टेट बैंक मार्ग एनसीसी तिराहा से बीएन पोद्दार कृष्णापुरी तिराहा से जनरलगंज लक्ष्मी नगर तिराहा से कृष्णापुरी तिराहा मसानी चौराहा से डीग गेट सौ-सैया तिराहा से मसानी चौराहा रोडवेज बसों के लिए वैकल्पिक रूट आवश्यकता पड़ने पर रोडवेज बसों के संचालन पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है। बसों को मालगोदाम रोड के रास्ते शहर में प्रवेश और निकास की अनुमति रहेगी। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू:12 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में 3662 अभ्यर्थी शामिल होंगे, DM-SP कर रहे निगरानी
    Next Article
    नवविवाहिता ने एग्जाम सेंटर के बाहर उतारा शृंगार:कंगन-मंगलसूत्र उतारकर पति को दिए, चारबाग स्टेशन पर कूलर-पानी की व्यवस्था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment