Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांवड़ लेकर निकली मां ने जुड़वां बेटों को जन्म दिया:घुटनों के बल 2400km चल रहा भक्त, लखनऊ में कांवड़ियों के भेष में युवकों ने स्कूल वैन तोड़ी

    21 hours ago

    1

    0

    आज सावन का पहला सोमवार है। वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या और कानपुर समेत पूरे प्रदेश के शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। 'हर-हर महादेव' के जयकारे गूंजते रहे। काशी विश्वनाथ मंदिर में अब तक 5 लाख से ज्यादा भक्त बाबा के दर्शन कर चुके हैं। वाराणसी के कमिश्नर एस. राजलिंगम और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कांवड़ियों और श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय अकेले स्कूटी चलाकर श्री आनंदेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं। प्रयागराज के प्रसिद्ध मनकामेश्वर मंदिर में भी भक्तों का तांता लगा रहा। प्रदेशभर की सड़कों पर कांवड़ियों का रेला दिख रहा। मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान एक महिला शिवभक्त ने सोमवार सुबह जिला अस्पताल में जुड़वां बेटों को जन्म दिया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बच्चों का नाम 'गणेश' और 'कार्तिकेय' रखा। मेरठ के हरपाल नाथ (65) हरिद्वार से 33 लीटर गंगाजल लेकर घुटनों के बल चल रहे हैं। वे अपने पेट में रस्सी से बांधकर चार पहियों वाली कांवड़ खींच रहे हैं। वहीं, मुजफ्फरनगर पहुंचे दिल्ली के हर्ष 10, 20, 50 और 100 रुपए के नोटों से सजी कांवड़ लेकर चल रहे हैं। लखनऊ में बाइक सवार कांवड़ियों ने एक स्कूल वैन में तोड़फोड़ की। डरकर वैन सवार बच्चे चीखते-चिल्लाते इधर-उधर भागने लगे। मौके पर भीड़ जुटने पर कांवड़िए भाग गए। इस दौरान लोगों ने मोबाइल से उनका वीडियो बना लिया। पुलिस का कहना है कि कांवड़िए के भेष में युवकों ने स्कूल वैन पर हमला किया है। वहीं, रायबरेली में बेकाबू ट्रक ने कांवड़ियों से भरे ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी। इसमें एक की मौत हो गई। 8 हालत नाजुक बनी हुई है। हरदोई में जल लेने गए तीन युवक गंगा नदी में बह गए। एक को गोताखोरों ने सुरक्षित बचा लिया, दो की तलाश जारी है। सीतापुर में पिकअप में डीजे लगाकर जल लेने जा रहे शिवभक्तों की गाड़ी हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। इससे उसमें करंट आ गया। डीजे के मालिक और गाड़ी के ड्राइवर की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। जबकि गाड़ी में सवार 4 लोग बुरी तरह झुलस गए। कांवड़ यात्रा और मंदिरों में भीड़ की तस्वीरें- सावन के पहले सोमवार से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण सिंह बरी:बोले- होइहि सोइ जो राम रचि राखा; विनेश फोगाट बोलीं- उम्मीद नहीं छोड़ी, हाईकोर्ट जाएंगे
    Next Article
    जौहर यूनिवर्सिटी पर अभी नहीं चलेगा बुलडोजर:मुरादाबाद कमिश्नर की कोर्ट में ढाई घंटे चली सुनवाई; 38 भवनों को गिराने पर लगी रोक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment