Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केविन पीटरसन इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीम के मेंटर बने:इसी महीने श्रीलंका सीरीज से जुड़ेंगे; वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक साथ रहेंगे

    23 hours ago

    1

    0

    इंग्लैंड ने पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को पुरुष व्हाइट-बॉल टीम का स्पेशलिस्ट मेंटर नियुक्त किया है। वे साउथ अफ्रीका में अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी में टीम के साथ काम करेंगे। पीटरसन इसी महीने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी-20 इंटरनेशनल और वनडे सीरीज से ब्रेंडन मैकुलम की टीम के साथ जुड़ेंगे। कोचिंग टीम में मैकुलम के अलावा मार्कस ट्रेस्कोथिक, टिम साउदी, जीतन पटेल और सारा टेलर भी शामिल हैं। पीटरसन ने कहा- इंग्लैंड की जर्सी पहनना खास सम्मान पीटरसन ने टीम से जुड़ने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा- ‘मुझे बेहद गर्व है कि इस टीम के वर्ल्ड कप जीतने के सफर में मदद करने के लिए मुझे कहा गया है। 2014 के बाद पहली बार इंग्लैंड की जर्सी पहनना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान और बेहद खास पल है।’ मैकुलम बोले- बल्लेबाजों को पीटरसन के अनुभव का फायदा मिलेगा इंग्लैंड व्हाइट बॉल के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम ने कहा- ‘मेरे मन में KP और क्रिकेट में उनकी उपलब्धियों के लिए बहुत सम्मान है। इंग्लिश क्रिकेट पर उनका बहुत बड़ा असर रहा है। उनके अनुभव, ज्ञान और कद का व्यक्ति टीम के साथ काम करना चाहता है, यह शानदार बात है।’ पीटरसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 13797 रन बनाए पीटरसन ने लगभग 10 साल इंटरनेशनल क्रिकेट खेला। उन्होंने 104 टेस्ट मैचों में 8181 रन बनाए। वहीं 136 वनडे में 4440 और 37 टी-20 में 1176 रन बनाए। वे एशेज और टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली इंग्लैंड टीम का हिस्सा रह चुके हैं। पीटरसन ने 2025 इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर के तौर पर भी काम किया था। ----------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… शोएब अख्तर बोले- पाकिस्तान क्रिकेट वेंटिलेटर पर:मौजूदा टीम से कोई उम्मीद नहीं; मिस्बाह ने भी सिस्टम पर सवाल उठाए पाकिस्तान क्रिकेट 'वेंटिलेटर पर' है और मौजूदा टीम से कोई उम्मीद नहीं बची है। इंग्लैंड दौरे पर लगातार खराब प्रदर्शन के बीच पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने PCB और टीम की मौजूदा स्थिति पर तीखी टिप्पणी की है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईशान किशन ने 334 बॉल पर 270 रन बनाए:दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन 708 पर ऑलआउट; कुमार कुशाग्र की भी सेंचुरी
    Next Article
    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीकी टीम का ऐलान:बावुमा कप्तान, मिलर-डी कॉक शामिल, रबाडा बाहर; 24 सितंबर से खेली जाएगी वनडे सीरीज

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment