Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्वींस कालेज से आज खरीदिए NCERT की सस्ती किताबें:वाराणसी में शिक्षा विभाग के पुस्तक मेले में नौवीं से 12वीं तक की किताबें मिलेंगी

    4 hours ago

    2

    0

    शहर के पीएम श्री राजकीय क्वींस कालेज कैंपस में आज बुधवार को पुस्तक मेले का आयोजन हो रहा है। यहां यूपी बोर्ड के नौवीं से 12वीं तक के छात्र छात्राओं को सस्ते दरों पर पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। DIOS भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तीन एजेंसियों को इसका जिम्मा शासन स्तर पर दिया गया है। इनके स्टाल लगाए गए हैं। यहां पर NCERT की 32 तरह की किताबें उपलब्ध हैं। दरअसल, पिछले दिनों इस तरह की शिकायतें यूपी बोर्ड के सचिव तक पहुंची थी कि स्कूलों में अनधिकृत रूप से अनुचित किताबें छात्राें को महंगे दामों पर बेची जा रही है। यह परिषदीय मूल्यों की तुलना में 149 प्रतिशत से 361 प्रतिशत तक महंगी हैं। सात अंकों का नंबर बताएगा किताब असली है इस बार NCERT की जो किताबें आई हैं उसमें नया प्रयाेग किया गया है। नकली और असली किताबों की पहचान आसानी से की जा सकेंगी। किताब के आवरण पृष्ठ पर सात अंकाें का अल्ट्रा वायलेट फ्लोरोसेंट लाल रंग में सीरियल नंबर मुद्रित कराया गया है। जिन भी किताबों पर यह सीरियल नंबर नहीं होगा वह अनधिकृत माना जाएगा। महंगी किताब बचेने की शिकायत पर हुई छापेमारी मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में एक टीम मंगलवार को स्कूल में निरीक्षण करने के लिए पहुंची थी। सेंट पॉल्स स्कूल में जब टीम पहुंची तो जो शिकायत हुई थी वह सही पाई गई। जांच के दौरान विद्यालय में कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। बिना अनुमति अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन, कक्षा 9 का अनधिकृत रूप से संचालन, प्राइवेट प्रकाशकों की महंगी पुस्तकों का उपयोग, निर्धारित दुकानों से पुस्तकें एवं ड्रेस खरीदने का दबाव, तथा शुल्क वृद्धि किये जाने का मामला सामने आया। निरीक्षण के दौरान अभिभावकों एवं विद्यार्थियों द्वारा भी विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध विभिन्न शिकायतें दर्ज कराई गईं। अभिलेख प्रस्तुत न किये जाने पर निरस्त होगी मान्यता टीम द्वारा विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया गया है कि वे तीन दिवस के भीतर समस्त आवश्यक अभिलेख जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्रस्तुत करें। जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय सीमा में अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जाते हैं या उनमें किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित विद्यालय के विरुद्ध मान्यता निरस्तीकरण, आर्थिक दंड एवं अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में लूट के दौरान महिला की मौत:परिजन बोले- भात ले जाते समय बदमाशों ने किया हमला, पुलिस बता रही सड़क हादसा
    Next Article
    1857 क्रांति: बलिया के मुड़िकटवा में 107 अंग्रेज सैनिक ढेर:स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों ने बाबू कुंवर सिंह की मदद में अंग्रेजों को खदेड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment