Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांवड़ यात्रा से पहले बुलंदशहर में तैयारियां तेज:DM-SSP ने गंगा घाटों और कांवड़ मार्गों का किया निरीक्षण, सुविधाओं की समीक्षा

    23 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर। सावन माह की कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को जिलाधिकारी कुमार हर्ष और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने डिबाई तहसील क्षेत्र के रामघाट और नरौरा गंगा घाट के साथ कांवड़ मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अतरौली (अलीगढ़) की ओर से आने वाले कांवड़ियों की सुविधा के लिए कांवड़ मार्गों की समय से मरम्मत, सड़क किनारे झाड़ियों की कटाई-छंटाई, सफाई और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 4 तस्वीरें देखिए- घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत डीएम और एसएसपी ने रामघाट व नरौरा घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर गहरे पानी वाले क्षेत्रों में मजबूत बैरिकेडिंग लगाने, पर्याप्त नावों और प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, पेयजल, मोबाइल शौचालय, साफ-सफाई और रोशनी की समुचित व्यवस्था करने को कहा। कंट्रोल रूम, खोया-पाया केंद्र और रूट डायवर्जन अधिकारियों ने भीड़ प्रबंधन के लिए घाटों पर एकीकृत कंट्रोल रूम और खोया-पाया केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल और स्वयंसेवकों की तैनाती की जाएगी। वहीं, यातायात को सुचारु रखने के लिए रूट डायवर्जन योजना लागू होगी और वाहनों की पार्किंग केवल निर्धारित स्थलों पर कराई जाएगी। निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अंतरिक्ष जैन, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, क्षेत्राधिकारी डिबाई मधुप कुमार सिंह समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी:देवरिया में कई किश्तों में लिए 2.55 लाख रुपये, मोबाइल बंद होने पर हुआ एहसास
    Next Article
    तस्वीरों में देखिये प्रयागराज में छात्रों का हुजूम:सिविल लाइंस में प्रदर्शन-हंगामा-विरोध-नारेबाजी के साथ डांस और जश्न

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment