Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी:देवरिया में कई किश्तों में लिए 2.55 लाख रुपये, मोबाइल बंद होने पर हुआ एहसास

    22 hours ago

    1

    0

    देवरिया। मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से 2.55 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर खुखुंदू थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। खुखुंदू थाना क्षेत्र के बरवा उपाध्याय गांव निवासी राकेश साहनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब दो महीने पहले एक परिचित के माध्यम से उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई थी। आरोप है कि उसने मर्चेंट नेवी के जहाज पर नौकरी दिलाने का भरोसा देकर 2.55 लाख रुपये की मांग की। राकेश के अनुसार, नौकरी मिलने की उम्मीद में उसने आरोपित के बताए बैंक खाते में कई किश्तों में कुल 2.55 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। रुपये मिलने के बाद आरोपित ने न तो नौकरी दिलाई और न ही नियुक्ति से जुड़ा कोई दस्तावेज उपलब्ध कराया। जब पीड़ित ने कई बार फोन कर जानकारी लेनी चाही तो आरोपित पहले टालमटोल करता रहा, बाद में उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। इसके बाद राकेश को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। पीड़ित ने बताया कि जिस व्यक्ति के माध्यम से उसकी पहचान आरोपित से हुई थी, अब उससे भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। प्रभारी थानाध्यक्ष जेपी सिंह यादव ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोहनलालगंज में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला:मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    कांवड़ यात्रा से पहले बुलंदशहर में तैयारियां तेज:DM-SSP ने गंगा घाटों और कांवड़ मार्गों का किया निरीक्षण, सुविधाओं की समीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment