Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काव्या सिंह परिहार ने कटान पर नई कविता साझा की:VIDEO में गांव की पीड़ा बताई; पहले विधायक केतकी सिंह पर भी कविता से कटाक्ष किया था

    1 day ago

    3

    0

    बलिया के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव की छात्रा काव्या सिंह परिहार ने नदी कटान की समस्या पर नई कविता का वीडियो साझा किया है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। काव्या ने इसे अपने फेसबुक वॉल पर भी पोस्ट किया है। वीडियो में काव्या ने कहा कि उन्होंने अपने गांव की पीड़ा और कटान की समस्या को शब्दों में रखा, लेकिन कुछ लोगों को इसमें राजनीति नजर आने लगी। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बार-बार विपक्ष से जोड़कर उकसाने की कोशिश की जा रही है। काव्या ने कहा कि गांव की पीड़ा को आवाज देना राजनीति नहीं, बल्कि अपने लोगों के प्रति जिम्मेदारी है। वह किसी पक्ष के कहने पर या विपक्ष के सहारे नहीं लिखतीं। वह वही लिखती हैं, जो देखती और महसूस करती हैं और जिसे गांव के लोग झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग उनकी कलम को राजनीतिक नजरिए से देखते हैं, उनके लिए यह अलग कविता है। उनकी कलम किसी की चापलूसी के लिए नहीं, बल्कि सच कहने के लिए उठती है। कविता में उन्होंने कहा, ‘आ छोड़ि के आपन महल कहियो, कटान भी जाके झांकअ।’ उन्होंने गांव के बुजुर्गों के घर ढहने और लोगों के ईंटें ढोने की पीड़ा का भी जिक्र किया। पहले विधायक केतकी सिंह पर किया था कटाक्ष इससे पहले काव्या ने अपने गांव में नदी कटान की समस्या को लेकर भाजपा विधायक केतकी सिंह पर कटाक्ष करते हुए कविता लिखी थी। वह कविता भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उसमें उन्होंने कहा था, ‘अंखियां में मरिचा डाल के, झूठहूं के लोरवा पोंछेलू, आपन देह बनावे खातिर, हमहन गरीब के नोचेलू।’ इसके बाद उन्होंने बाढ़ में लोगों के घर और गड्ढे बहने का जिक्र करते हुए कहा था, ‘देखत बाढ़ से बहतानी, हम गड़हा आ ढाही में। आ हमरा जान के कीमत तू लगावेलू दू पाई में।’ काव्या ने विधायक के डांडिया आयोजन में शामिल होने पर भी कटाक्ष किया था। उन्होंने कहा था कि वोट मांगने आने पर उन्हें सबक सिखाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज स्टेशन पर ट्रेन की बोगी में मिला शव:सफाई के दौरान रेलवे कर्मचारियों ने देखा, मृतक की नहीं हुई पहचान
    Next Article
    चोरों ने महोबा के काली माता मंदिर से आभूषण चुराए:तीन मूर्तियों के चांदी के मुकुट और पायल ले गए, पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment