Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    KGMU के हॉस्टलों में नॉनवेज पर बैन:मेस और कैंटीन में अब सिर्फ शाकाहारी भोजन बनेगा, राज्यपाल ने जिक्र किया था

    14 hours ago

    1

    0

    किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) के सभी 18 हॉस्टलों की मेस और कैंटीन में अब मांसाहारी भोजन नहीं पकाया जाएगा और न ही परोसा जाएगा। इस संबंध में चीफ प्रोवोस्ट प्रो. कमल कुमार सावलानी ने मंगलवार को आदेश जारी कर सभी प्रॉक्टरों को तत्काल प्रभाव से निर्देशों का पालन करने को कहा है। जारी आदेश के अनुसार, कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद के मौखिक निर्देशों के पालन में विश्वविद्यालय के सभी छात्रावासों की मेस और कैंटीन में मांसाहारी भोजन पर प्रतिबंध लगाया गया है। एक दिन पहले यानी सोमवार को KGMU के 22वें दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने KGMU कैंपस के 18 छात्रावासों की मेस में सप्ताह में 3 दिन मांसाहार परोसे जाने की बात कही थी। वेजेटेरियन प्रोटीन स्रोत शामिल करने के निर्देश आदेश में छात्रों के पोषण का ध्यान रखते हुए मेस संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि उनके भोजन में पर्याप्त प्रोटीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए शाकाहारी प्रोटीन स्रोतों का समुचित उपयोग किया जाए। इसके लिए दाल, पनीर, सोया और अन्य प्रोटीनयुक्त शाकाहारी खाद्य पदार्थों को भोजन में शामिल करने पर जोर दिया गया है। चीफ प्रोवोस्ट ने सभी प्रोवोस्ट से कहा है कि इस आदेश का तत्काल प्रभाव से पालन कराया जाए। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी छात्रावास की मेस में मांसाहारी भोजन न तो तैयार किया जाएगा और न ही छात्रों को परोसा जाएगा। राज्यपाल ने कहा था- मसाला की एक्सपायरी भी देखिए सोमवार को KGMU के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने कहा था कि जनभवन के निरीक्षण के दौरान मेस में एक्सपायर मसाला पाउडर मिला। उसे भी देखिए कि आप क्या खा रहे हैं। राज्यपाल ने कैंपस के छात्रावासों के भोजन की गुणवत्ता पर चिंता जताते हुए इसे गंभीर लापरवाही बताया था। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भोजन की गुणवत्ता सुधारने, बेहतर गुणवत्ता का पनीर उपलब्ध कराने और सभी छात्रावासों में वॉशिंग मशीन लगाने के निर्देश दिए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BSA ने सात खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले:भदोही में शिक्षा विभाग ने जारी की ट्रांसफर लिस्ट
    Next Article
    लखनऊ में देर रात 3 घंटे झमाझम बारिश:शहीद पथ की सड़क धंसी; आज 39°C तापमान के साथ उमस करेगी परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment