Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में देर रात 3 घंटे झमाझम बारिश:शहीद पथ की सड़क धंसी; आज 39°C तापमान के साथ उमस करेगी परेशान

    15 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में देर रात करीब तीन घंटे तक हुई तेज बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, लेकिन कई इलाकों में जलभराव ने मुश्किलें बढ़ा दीं। शहीद पथ की तहसील वाली सर्विस रोड धंस गई, जिससे करीब 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया। निचले इलाकों में नालों और सड़कों का पानी घरों में घुस गया। बुधवार सुबह तेज चटक धूप निकली, जिससे उमस फिर बढ़ने लगी। मौसम विभाग के अनुसार दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश या फुहारें पड़ सकती हैं। मौसम की 4 तस्वीरें देखिए… मंगलवार को हुई बारिश से सर्विस रोड अचानक धंस गई मंगलवार दोपहर बाद हुई बारिश से गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र में शहीद पथ की तहसील जाने वाली सर्विस रोड अचानक धंस गई। सड़क का बड़ा हिस्सा धंसने से करीब 3 फीट चौड़ा और 10 फीट गड्ढा बन गया। हादसे के बाद ट्रैफिक पुलिस ने सर्विस रोड पर यातायात पूरी तरह बंद कर दिया और वाहनों को शहीद पथ से ही गुजरने दिया। सड़क धंसने से पहले लगातार बारिश के कारण सर्विस रोड के किनारे बनी रिटेनिंग वॉल भी भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने से वहां खड़ी दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। कमजोर मानसून से पड़ रही चिपचिपी गर्मी अगले 3-4 दिनों तक यूपी में बारिश काफी कम होगी और लोगों को उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी होगी, जिससे चिपचिपी और उमस वाली गर्मी परेशान करेगी। बारिश की संभावनाएं बेहद सीमित हैं। राज्य में भारी बारिश नहीं होगी, बस कहीं-कहीं इक्का-दुक्का जगहों पर हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। 4 दिनों बाद फिर बदलेगा मौसम बंगाल की खाड़ी से जो मानसूनी सिस्टम उठकर पूर्वी यूपी तक आया था, वह अब कमजोर पड़ गया है। मानसून की मुख्य हवाएं अपनी सामान्य जगह से खिसककर उत्तर दिशा में तराई (नेपाल सीमा से सटे इलाकों) की तरफ चली गई हैं। इस समय आसमान में कोई ऐसा नया सिस्टम सक्रिय नहीं है, जो मानसूनी हवाओं को मजबूत कर सके। यह उमस भरी गर्मी ज्यादा लंबी नहीं खिंचेगी। 3-4 दिनों के बाद बंगाल की खाड़ी में एक और नया सिस्टम बनने की हलचल शुरू हो रही है, जिससे लखनऊ समेत राज्य में मानसून फिर से रफ्तार पकड़ेगा और बारिश का दौर वापस लौटेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री रहा सोमवार को अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक रहा है। अधिकतम आर्द्रता 75 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 48 फीसदी दर्ज किया गया। अभी तक लखनऊ में मानसून के दौरान कुल बारिश 48 फीसदी कम बरसात हुई है। इस दौरान बारिश 95.9 मिलीमीटर हुई। जबकि सामान्य बारिश का औसत 183.7 है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    KGMU के हॉस्टलों में नॉनवेज पर बैन:मेस और कैंटीन में अब सिर्फ शाकाहारी भोजन बनेगा, राज्यपाल ने जिक्र किया था
    Next Article
    14 दिन बाद नवयौवन स्वरूप में दिखे भगवान जगन्नाथ:शंखध्वनि के बीच खुले कपाट, उमड़े श्रद्धालु; 16 जुलाई को रथयात्रा निकलेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment