Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    KGMU में छेड़छाड़ के आरोपी डॉक्टर को नौकरी से निकाला:अल्ट्रासाउंड के बहाने महिला मरीज को बैड टच, आया भी हटी

    6 hours ago

    2

    0

    KGMU यूरोलॉजी विभाग में अल्ट्रासाउंड के दौरान महिला मरीज से छेड़छाड़ के आरोपी डॉक्टर को नौकरी से निकाल दिया गया है। आरोपी आयुष डॉक्टर की तैनाती पीपीपी मॉडल पर मशीन को चलाने के लिए निजी एजेंसी की तरफ से की गई थी। महिला मरीज की शिकायत पर शुरू में अधिकारियों ने मामले को दबाए रखा था। किरकिरी के बाद प्रशासन ने जांच कमेटी गठित की। जांच में पीड़िता के आरोप सही मिले। उसके बाद एजेंसी की तरफ से तैनात डॉक्टर और आउटसोर्सिंग पर तैनात वार्ड आया को नौकरी से निकला दिया गया है। अधिकारियों ने मामले को कई दिनों तक दबाए रखा काकोरी निवासी महिला को यूरोलॉजी संबंधी दिक्कत हुई। 1 अप्रैल को महिला मरीज इलाज के लिए KGMU पहुंची। यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टर ने मरीज को देखा। अल्ट्रासाउंड समेत दूसरी जांच कराने की सलाह दी। महिला अल्ट्रासाउंड जांच के लिए यूरोलॉजी विभाग पहुंची। पीड़िता ने अल्ट्रासाउंड के दौरान एजेंसी के जरिए तैनात आयुष डॉक्टर डॉ. शोएब पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। विभागाध्यक्ष से लिखित शिकायत की। काफी दिनों तक अधिकारी मामले को दबाए रखे थे। पीड़िता लगातार शिकायतें करती रही। इसके बाद KGMU प्रशासन ने 7 सदस्यीय जांच कमेटी गठित की। 7 सदस्यीय जांच टीम ने 14 दिन में सौंपी रिपोर्ट यूरोलॉजी के विभागीय प्रमुख प्रो.अपुल गोयल समेत कुल 7 सदस्यीय सीनियर डॉक्टरों की टीम ने शिकायत की जांच की। इस दौरान अल्ट्रासाउंड करते समय मौके पर डॉक्टर के अलावा कोई अन्य फीमेल स्टाफ न होने की पुष्टि हुई। 2 सप्ताह की जांच के बाद टीम ने रिपोर्ट कुलपति को सौंप दी। इस बीच कुलपति के यहां से कार्रवाई की निर्देश दिए गए। जिसके तहत आरोपी आयुष डॉ. शोएब और वॉर्ड स्टाफ सविता की सेवा समाप्त कर दी गई। डॉक्टर-आया को हटाया गया प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया- जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर एजेंसी के जरिए तैनात आयुष डॉक्टर को KGMU से हटा दिया गया है। महिला मरीज के साथ वार्ड आया को अल्ट्रासाउंड के दौरान मौजूद रहना चाहिए। इसमें भी कोताही बरती गई। लिहाजा ड्यूटी पर तैनात वार्ड आया को भी नौकरी से हटा दिया गया है। यूरोलॉजी विभाग में पीपीपी मॉडल का खेल KGMU में रेडियोलॉजी विभाग है। विभाग में करीब 12 नियमित डॉक्टर तैनात हैं। 40 से अधिक रेजिडेंट डॉक्टर हैं। विभाग में अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, एमआरआई, एक्सरे समेत दूसरी मशीनों का संचालन कर रहा है। विभाग लगातार रेडियोडायग्नोसिस जांच की गुणवत्तापरक सुविधाएं बढ़ा रहा है। इसके बावजूद KGMU में पीपीपी मॉडल पर मशीन चलाने का खेल चल रहा है। KGMU में कंपनियां मोटी कमाई कर रही हैं। बदले में KGMU को मामूली कमीशन मिल रहा है। यूरोलॉजी विभाग में भी करीब 20 साल से पीपीपी मॉडल पर अल्ट्रासाउंड मशीनों का संचालन किया जा रहा है। इनमें जांच कौन कर रहा है? इसकी फिक्र KGMU प्रशासन को नहीं है। --------------- संबंधित खबर पढ़िए… KGMU के डॉक्टर पर मरीज से छेड़छाड़ का आरोप:महिला बोली- जांच के दौरान अभद्र और आपत्तिजनक हरकत की, जांच का आदेश KGMU लखनऊ के यूरोलॉजी विभाग में एक महिला मरीज ने अल्ट्रासाउंड जांच के दौरान डॉक्टर पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, जांच के दौरान डॉक्टर का व्यवहार असहज और आपत्तिजनक था, जिस पर विरोध करने पर भी स्थिति नहीं बदली। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    उठक-बैठक लगाने वाले अफसर बोले- IAS एसोसिएशन धोखेबाज:रिंकू सिंह ने इस्तीफा वापस लिया, कहा- मुझे पोस्टिंग का लालच नहीं
    Next Article
    अयोध्या में हवाओं से गर्मी से राहत, 4°C गिरा तापमान:आज छाए रहेंगे हल्के बादल, लू से बचने के लिए करें ये उपाय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment