Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    KGMU में फर्जी डॉक्टर पकड़ा:हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर लव जिहाद का आरोप, मेडिकल कैंप में करता था ब्रेनवॉश

    6 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के KGMU) में मंगलवार को एक फर्जी डॉक्टर पकड़ा गया। आरोपी को पत्रकारों के सामने पेश करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। उस पर आरोप है कि वह मेडिकोज को प्रेम जाल में फंसाकर धर्मांतरण की साजिश रच रहा था। साथ ही एम्स दिल्ली में अमेरिका के डॉक्टरों से मिलवाने के नाम पर छात्राओं को बाहर ले जाने की योजना बना रहा था। KGMU के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया- कुछ दिन पहले पैथोलॉजी विभाग में सामने आए रमीज मलिक प्रकरण के बाद कुलपति के निर्देश पर जांच टीम गठित की गई थी। इस टीम की जिम्मेदारी उन्हें दी गई थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। जांच में सामने आई साजिश सूचना मिली थी कि कुछ लोग KGMU की छात्राओं को बहला-फुसलाकर बाहर ले जाने की फिराक में हैं। टीम ने निगरानी बढ़ाई तो पता चला कि AIIMS दिल्ली में अमेरिका के डॉक्टरों से मिलवाने के नाम पर छात्राओं को लखनऊ से बाहर ले जाने की योजना थी। प्रवक्ता के मुताबिक, आरोपी की पहचान हसम अहमद के रूप में हुई है। वह लखनऊ में मेडिकल कैंप लगाकर खुद को डॉक्टर बताता था। 20 अप्रैल को ऐसे ही एक कैंप में जांच के दौरान करीब 20 KGMU स्टूडेंट्स मौजूद मिले। हालात संदिग्ध लगे तो टीम ने जाल बिछाया और मंगलवार को KGMU सर्जरी विभाग के पास उसे पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया। डॉक्टर की ड्रेस में घूमता था, कई विभागों में आवाजाही आरोपी हमेशा डॉक्टर की पोशाक में रहता था और उसके संपर्क में KGMU की 20 से ज्यादा छात्र-छात्राएं थीं। वह कई विभागों में आने-जाने का दावा करता था। हालांकि किन-किन स्टाफ से संपर्क था, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। जांच में सामने आया कि छात्राओं को दिए गए लेटर में फर्जी हस्ताक्षर थे। आरोपी ने KGMU के नाम से फर्जी लेटरहेड तैयार किया था। प्रशासन ने इसे बड़ी साजिश मानते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। आरोपी का कबूलनामा पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 12वीं पास है और सिद्धार्थनगर का रहने वाला है। लखनऊ के शिया इंटर कॉलेज से पढ़ाई की है। उसने समाज सेवा के नाम पर एक संस्था बनाई थी, जिसके जरिए मेडिकल कैंप आयोजित करता था। छात्राओं के संपर्क में आने के सवाल पर वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सका। उसने दावा किया कि उसके साथ चार डॉक्टर जुड़े हैं और वह जल्द अस्पताल खोलने वाला था।आरोपी ने अपनी संस्था से जुड़े लोगों के नाम भी बताए, जिनमें एरा मेडिकल कॉलेज और इंटीग्रल यूनिवर्सिटी से जुड़े कुछ डॉक्टरों का जिक्र किया गया है। संस्था का मुख्य संचालक फैक अहमद मंसूरी बताया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। लव जिहाद का पुराना मामला पढ़िए… KGMU में दिसंबर, 2025 में उठा लव जिहाद प्रकरण KGMU में दिसंबर, 2025 में लव जिहाद प्रकरण उठा था। इसमें एक पीड़िता ने रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन मलिक पर धोखे में फंसाने, प्रेग्नेंट करने और अबॉर्शन कराने के साथ ही जबरदस्ती धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। पीड़िता सीएम योगी से मिली थी और महिला आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद से ही KGMU प्रशासन ऐसे मामलों की निगरानी कर रहा था। …………………………….. यह खबर भी पढ़िए भाजपा की जनाक्रोश रैली, योगी महिलाओं के साथ पैदल चले: प्रदेश अध्यक्ष बोले- नकाब वालों के चक्कर में सपा ने 80% महिलाओं का नुकसान कराया लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास न होने पर लखनऊ में भाजपा ने मंगलवार को जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली। सीएम योगी खुद इस पदयात्रा में महिलाओं के साथ पैदल चले। उनके साथ करीब 15 हजार महिलाएं चलीं। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    धीरेंद्र शास्त्री बोले- ज्ञानवापी में एक दिन रुद्राभिषेक होगा:काशी विश्वनाथ के बगल से कलंक मिटेगा; प्रयागराज में हनुमंत कथा
    Next Article
    लखनऊ के लोहिया संस्थान में दाढ़ी-लंबे बाल पर जुर्माना:बिना बताए छुट्टी जाने पर देना होगा 2 हजार फाइन, आउटसोर्स कर्मचारियों में भारी आक्रोश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment