Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    KGMU में कार्डियोलॉजी कॉन्फ्रेंस का आगाज:ब्रजेश पाठक ने कहा- लारी में दिल के मरीजों को रोज मिल रहा नया जीवन

    11 hours ago

    1

    0

    KGMU लखनऊ में शुक्रवार को कार्डियोलॉजी कॉन्फ्रेंस का आगाज करने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अटल बिहारी वाजपेई साइंटिफिक कन्वेंशन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हार्ट अटैक को लेकर लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने ने कहा कि KGMU मरीजों को आधुनिक इलाज मुहैया करा रहा है। यहां देश और प्रदेश के ही नहीं बल्कि पड़ोसी देशों से मरीज बेहतर इलाज के लिए आ रहे हैं।डॉक्टर-पैरामेडिकल स्टाफ दिन रात मरीजों की सेवा कर जिंदगी बचा रहे हैं। लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग में प्रतिदिन दिल के रोग से ग्रसित गंभीर मरीजों को नया जीवन दे रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं में हो रहा सुधार डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी से सुधार हो रहा है। पांच हजार की आबादी पर अस्पताल हैं। जिला अस्पताल अपग्रेड किए गए हैं। प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। इलाज के साथ डॉक्टर भी तैयार किए जा रहे हैं। रोबोटिक सर्जरी को विस्तार दिया जा रहा है। एआई की मदद से इलाज को रफ्तार दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार KGMU के लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग का हर तरीके से सहयोग करने को तैयार है। गंभीर रोगियों को रोज मिल रहा नया जीवन ब्रजेश पाठक ने कहा कि लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग में प्रतिदिन गंभीर दिल के मरीज का सफल इलाज कर उन्हें नया जीवन दिया जा रहा है। सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की बदौलत KGMU हदय चिकित्सा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रहा है। डायबिटीज, मोटापा और बीपी से बढ़ रहा दिल की बीमारी का खतरा कॉर्डियोलॉजी सोसाइटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. धीमान कहाली ने कहा कि दिल की बीमारी से बचने के लिए मोटापा से बचें। नियमित कसरत करें। मीठी व नमक का सेवन कम करें। फास्ट फूड व डिब्बा बंद भोजन भी दिल की सेहत के लिए खतरा है। डॉ. अक्षय प्रधान ने कहा कि 30 साल की उम्र के बाद नियमित रूप से ब्लड शुगर, बीपी और कोलेस्ट्रॉल की जांच करानी चाहिए। रोजाना कम से कम आधा घंटा टहलना, संतुलित भोजन करना, नमक और तले-भुने खाने से परहेज, धूम्रपान से दूरी और वजन नियंत्रित रखना जरूरी है। समय पर जांच और इलाज से दिल को सुरक्षित रखा जा सकता है। बीमारियों पर हो रही चर्चा कॉर्डियोलॉजी सोसाइटी ऑफ इंडिया की तरफ से आयोजित इस 2 दिवसीय कॉन्फ्रेंस में देश-दुनिया के 200 डॉक्टर शिरकत कर रहे। कॉन्फ्रेंस के ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ.अक्षय प्रधान ने बताया कि कान्फ्रेंस में आधुनिक इलाज नई दवाओं और जांच पर चर्चा करेंगे। गर्भावस्था के दौरान होने वाली दिल की बीमारियों पर भी चर्चा की जाएगी। कम उम्र में हार्ट अटैक के हो रहे शिकार लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. ऋषि सेठी ने बताया कि दिल की बीमारी तेजी से बढ़ रही है। इसकी बढ़ी वजह बेढंगी जीवनशैली है। लोग फास्ट फूड व कोल्ड ड्रिंक आदि का भरपूर सेवन कर रहे हैं। आरामतलबी करते हैं। नतीजतन दिल संबंधी बीमारी बढ़ रही है। कम उम्र के लोगों को हार्ट अटैक के शिकार हो रहे हैं। खून की नसों में रुकावट के मामले भी देखने में आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि लेजर तकनीक से खून की नसों की रुकावट को दूर किया जा सकता है। इसके लिए लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग लेजर मशीन क्रय कर रहा है। 10 से 12 हजार कदम पैदल चलें डॉ.गौरव चौधरी ने बताया कि डायबिटीज, किडनी, ब्लड प्रेशर और मोटापे की वजह से दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। दिल की बीमारी से बचने के लिए नियमित व्यायाम करें। प्रतिदिन कम से कम 10 से 12 हजार कदम पैदल चलें। इससे काफी हद तक दिल की सेहत सलामत रहेगी। उन्होंने बताया कि नई तकनीक से दिल के मरीजों का इलाज आसान हो गया है। डॉ.अखिल शर्मा ने बताया कि जीवनशैली में सुधार कर दिल की बीमारी से बचा सकता है। तली भुनी वस्तुओं से परहेज करें। आरामतलबी छोड़े। ये भी रहे मौजूद कान्फ्रेंस में कुलपति प्रो० सोनिया नित्यानंद, लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. ऋषि सेट्ठी, डॉ. अक्षय प्रधान, डॉ. गौरव चौधरी, डॉ. शरद चन्द्रा, डॉ. प्रवेश विश्वकर्मा, डॉ. धीमान कहाली समेत बड़ी संख्या में चिकित्सक मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमी से बात करते पकड़ी गई महिला ने किया सुसाइड:गुस्साए पति ने बेल्टों से पीटा, तो मां को फोन करके बताया; फिर खाया जहर
    Next Article
    बाबा विश्वनाथ को आज चढ़ेगी शगुन की हल्दी:लिंगिया महाराज के आवास पर शुरू हुआ आयोजन, 11 वैदिक ब्राह्मण करेंगे अनुष्ठान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment