Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमी से बात करते पकड़ी गई महिला ने किया सुसाइड:गुस्साए पति ने बेल्टों से पीटा, तो मां को फोन करके बताया; फिर खाया जहर

    5 hours ago

    1

    0

    झांसी में फोन पर बातचीत को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हुई। पति ने पत्नी को आधी रात मोबाइल पर बात करते हुए पकड़ लिया। पत्नी ने पति को अपने प्रेम संबंध के बारे में बताया। ये सुनते ही पति ने पत्नी को बेल्टों से पीटा। इसके बाद अगले दिन पत्नी ने जहर खा लिया। परिजन उसे झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां पर शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला शहर से सटे मध्य प्रदेश के शिवपुरी के निबोदा गांव का है। मृतक महिला का नाम राखी है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए 4 साल पहले शादी हुई थी राखी (25) निबोदा गांव की रहने वाली थी। राखी की रामकुमार कुशवाहा के साथ 10 मई 2022 को शादी हुई थी। दोनों का डेढ़ साल का एक बेटा है। पति रामकुमार ने बताया- मेरी पत्नी का मायके में एक युवक से अफेयर था। वो चोरी छुपे उससे बात करती थी। बुधवार को मैं ट्रक चलाने गया था। रात को पत्नी को फोन लगाया और लगभग एक घंटे तक बात की। फिर सो गया। फिर रात करीब 12 बजे उठा तो अचानक पत्नी को कॉल लगाया। तब उसका नंबर व्यस्त आ रहा था। 3 बार कॉल लगाया तो 2 बार पत्नी ने कॉल काट दी। फोने पर बोली- प्रेमी से बात कर रही पति ने आगे बताया- चौथी बार कॉल लगाया तो पत्नी ने रिसीव किया। मैंने पूछा कि इतनी रात को किससे बात कर रही हो। तब उसने बता दिया कि प्रेमी से बात कर रही थी। बोली कि घर आ जाओ, नहीं तो मर जाऊंगी। तब मैं घर पहुंच गया। तब उसने अफेयर के बारे में बताया। तब गुस्सा में मैंने उसे पीट दिया। पत्नी ने रात को ही अपनी मां को सबकुछ बता दिया। अगले दिन गुरुवार को मैं खेत पर चला गया। दोपहर को सूचना मिली कि राखी ने जहर खा लिया। तब परिजन उसे झांसी मेडिकल कॉलेज लाए। यहां पर मौत हो गई। शादी के बाद से ही परेशान थी राखी की मां नारायण ने बताया कि शादी के बाद से ही बेटी परेशान थी। पति अक्सर झगड़ा कर मारपीट करता था। बुधवार रात को वो किसी से बात कर रही थी। जब मुझे फोन लगाया तो मैंने बेटी को डांटा था। इसके बाद पति ने उसे बेल्ट से बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी दी। तब उसने जहर खा लिया। मेरी बच्ची की मौत हो गई, अब मुझे न्याय चाहिए। पति पर कार्रवाई होनी चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में एक करोड़ महिलाओं की पेंशन बढ़ेगी:योगी बोले- जो वंदे मातरम नहीं गाए, उसे कान पकड़कर बाहर करो
    Next Article
    KGMU में कार्डियोलॉजी कॉन्फ्रेंस का आगाज:ब्रजेश पाठक ने कहा- लारी में दिल के मरीजों को रोज मिल रहा नया जीवन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment