Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    KGMU में मेडिकल स्टूडेंट्स का प्रदर्शन:AIIMS और SGPGI के बराबर इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग, दो सप्ताह का अल्टीमेटम

    17 hours ago

    1

    0

    किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) समेत प्रदेश के विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों के MBBS और BDS छात्रों ने शुक्रवार को इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने AIIMS और SGPGI के बराबर स्टाइपेंड दिए जाने की मांग उठाई। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर शासन तक अपनी मांग पहुंचाने और जल्द निर्णय लेने की अपील की। डीन को सौंपा ज्ञापन KGMU में छात्रों ने डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. रश्मि कुशवाहा, डॉ. भास्कर अग्रवाल और डीन पैरामेडिकल डॉ. केके सिंह से मुलाकात कर मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसी तरह UNS ASMC जौनपुर समेत प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेजों के MBBS छात्रों ने भी अपने-अपने प्राचार्यों को ज्ञापन देकर मांगें राज्य सरकार तक पहुंचाने का अनुरोध किया। स्टाइपेंड में इजाफे की मांग छात्रों का कहना है कि उत्तर प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में मिलने वाला इंटर्नशिप स्टाइपेंड AIIMS और SGPGI की तुलना में काफी कम है। उनका कहना है कि जब छात्र समान तरह का काम करते हैं तो उन्हें समान स्टाइपेंड मिलना चाहिए। छात्रों ने वर्तमान स्टाइपेंड में जल्द बढ़ोतरी की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों में अपनी मांगों को लेकर नाराजगी दिखाई दी। अधिकारियों ने छात्रों को उनकी मांगें शासन और संबंधित उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद मरीजों की देखभाल और पढ़ाई प्रभावित न हो, इसे देखते हुए छात्रों ने आंदोलन को फिलहाल दो सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया। 2 सप्ताह का दिवा अल्टीमेटम छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर दो सप्ताह के भीतर उनकी मांगों पर सकारात्मक फैसला नहीं हुआ तो प्रदेशभर के मेडिकल कॉलेजों में फिर से व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सराफा व्यापारी को 10वीं के छात्र ने मार डाला:गर्दन पर चाकू से 6 वार किए, 500 मीटर शव घसीटा फिर राप्ती नदी में फेंका
    Next Article
    जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज करने वाले का हमशक्ल गाजियाबाद में:जान से मारने की धमकियां मिल रहीं, TMC सांसद ने बताया था 'भाड़े का गुंडा'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment