Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सराफा व्यापारी को 10वीं के छात्र ने मार डाला:गर्दन पर चाकू से 6 वार किए, 500 मीटर शव घसीटा फिर राप्ती नदी में फेंका

    13 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में 10वीं के छात्र ने बुधवार सुबह करीब 11 बजे 70 साल के सराफा कारोबारी की हत्या कर दी। छात्र ने कारोबारी के गर्दन पर चाकू से 6 वार किए। इसके बाद करीब 500 मीटर तक उनके शव को घसीटा और राप्ती नदी में फेंककर फरार हो गए। शाम करीब 5 बजे ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुरुवार रात करीब 10 बजे सीसीटीवी के आधार पर एक किशोर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में छात्र का ममेरा भाई भी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने एक साल पहले कारोबारी से बाइक खरीदने के लिए एक लाख रुपए उधार लिए थे। रुपए न देने पड़ें, इसलिए उसने हत्या कर साजिश रची। आरोपी ने ऑटो स्टैंड से उन्हें दुकान तक लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठाया था। पुलिस ने आरोपियों के पास बाइक, लूटी गई सोने की चेन, अंगूठी, लॉकेट, 6,595 रुपये नकद, मृतक का पेन और आधार कार्ड बरामद किया है। आज कारोबारी के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। लिफ्ट देकर बाइक पर बैठाया फिर गर्दन पर चाकू मारे एसपी साऊथ दिनेश पुरी ने बताया कि बांसगांव क्षेत्र के धस्का भटास निवासी रामलाल वर्मा की कटरा मलांव में सोने-चांदी की दुकान थी। बुधवार सुबह करीब 9 बजे वह रोज की तरह घर से दुकान के लिए निकले थे। घर से वह ऑटो द्वारा करीब 10 बजे कसिहार ऑटो स्टैंड पहुंचे। यहां पहले से मौजूद मलांव निवासी प्रिंस पांडेय ने उन्हें दुकान तक छोड़ने की बात कहकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में कुछ दूरी पर प्रिंस का ममेरा भाई अंशु दुबे, निवासी बुधनापार (सिकरीगंज) मिला। प्रिंस ने उसे भी बाइक पर बैठा लिया। फिर दोनों आरोपी कारोबारी रामलाल को मंदिर दर्शन कराने के बहाने कनइल कसिहार बंधे के पास स्थित मंदिर ले गए। यहां पर उन्हें एक किशोर और प्रिंस का मौसेरा भाई दिव्यांश पांडेय मिला। मंदिर के पास पहुंचने पर अंशु ने कारोबारी के दोनों हाथ पीछे से पकड़ लिए। इसके बाद प्रिंस ने जेब में रखा चाकू निकाला और कारोबारी की गर्दन पर छह बार ताबड़तोड़ वार किए। कारोबारी लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। जब उनकी मौत हो गई तो आरोपी दोनों हाथ पकड़कर शव को घसीटते हुए राप्ती नदी के किनारे तक ले गए। यहां तीनों ने मिलकर उनके शव को नदी में फेंक दिया। फिर बाइक से फरार हो गए। आरोपी नकदी और अंगूठी और सोने की चेन भी लूट ले गए थे पुलिस ने बताया कि शाम करीब 5 बजे ग्रामीणों ने नदी में लाश मिलने की सूचना दी। फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। घटनास्थल से खून के निशान, शराब की बोतलें, पानी की बोतल और मृतक की चप्पल मिली। शिनाख्त होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चाकू से हत्या की पुष्टि हुई। कारोबारी के बेटे संजय वर्मा ने लूट के बाद हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने बुधवार शाम ही अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। संजय ने पुलिस को बताया था कि मेरे पिता गले में सोने की चेन और हाथ में सोने की अंगूठी पहनते थे। दुकान से घर आते-जाते समय उनके पास सोने-चांदी के आभूषण और नकदी भी रहती थी। जो गायब थी। इसी आधार पर उन्होंने लूट के बाद हत्या की आशंका जताई थी। बताया कि खुलासे के लिए बेलीपार पुलिस और एसओजी टीम को लगाया था। पुलिस ने कौड़ीराम से कसिहार तक लगे करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में बुधवार सुबह करीब 10:40 बजे रामलाल दो युवकों के साथ बाइक पर जाते दिखाई दिए। CCTV में आरोपी दिखे, तीन को पुलिस ने पकड़ा वह बाइक पर बीच में बैठे थे। इसी आधार पर पुलिस ने गुरुवार शाम को संदिग्धों की पहचान कर दबिश दी और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में प्रिंस पांडेय और अंशु दुबे शामिल हैं। प्रिंस एक निजी कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र है, जबकि अंशु कक्षा 9 में पढ़ता है। दोनों पढ़ाई के साथ कपड़े की दुकान पर भी काम करते हैं। अब पुलिस प्रिंस के मौसेरे भाई दिव्यांश पांडेय की तलाश में दबिश दे रही है। एसपी साउथ दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि रामलाल वर्मा को लोग ''बाबूजी'' के नाम से जानते थे। आरोपी प्रिंस से उनका पुराना परिचय था। वह अक्सर रामलाल को बाइक से दुकान तक छोड़ता और घर भी पहुंचाता था, इसलिए परिवार के लोग भी उसे पहचानते हैं। एक साल पहले प्रिंस ने बाइक खरीदने के लिए कारोबारी से 1 लाख रुपये उधार दिए थे। कारोबारी लगातार आरोपी से पैसे मांग रहे थे। इसी से परेशान होकर प्रिंस ने अपने साथियों के साथ हत्या की योजना बनाई। कारोबारी के शव का आज होगा अंतिम संस्कार गुरुवार देर शाम करीब 7 बजे सराफा व्यापारी का शव एंबुलेंस से गांव पहुंचा। रामलाल के तीन बेटे संजय वर्मा, जितेंद्र वर्मा और अजय वर्मा हैं। इसमे संजय और जितेंद्र की शादी हो चुकी है। दोनों कस्बे में ही सोने-चांदी की अलग-अलग दुकान चलाते हैं। छोटे बेटे अजय की शादी नहीं हुई है। वह प्रापर्टी डीलर हैं। संजय ने बताया कि उनकी बड़ी बहन बाहर रहती हैं। वह शुक्रवार सुबह आ जाएंगी। इसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। ……………….. ये खबर भी पढ़िए- पति को सांप डसवाने वाली को करैत कहां से मिला:मेरठ के सपेरे बोले- इतने खतरनाक सांप को नहीं पकड़ सकते; हम यह काम नहीं करते मेरठ में पति अतुल को करैत सांप से डसवाकर हत्या करने वाली दामिनी प्रेमी तुषार के साथ फिलहाल जिला जेल में बंद है। दामिनी-तुषार ने जिस करैत सांप से अतुल की हत्या की, उसका नाम सुनकर तो सपेरे भी घबरा गए। सपेरों की बस्ती में रहने वालों ने कहा कि इतना जहरीला सांप तो सपेरे भी नहीं पकड़ते। जिसने भी यह सांप दिया है, उसने नशे में सांप पकड़कर दिया होगा। या फिर कोई बहुत हिम्मतवाला होगा। करैत सांप इतना जहरीला है कि 100 में से एक-दो सपेरे ही इसे पकड़ने की हिम्मत जुटा पाएंगे। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की 4 नदियां खतरे के निशान के पार:सड़क पर मगरमच्छ, बस्ती में पेड़ समाए; लखनऊ में बारिश, 54 जिलों में अलर्ट
    Next Article
    KGMU में मेडिकल स्टूडेंट्स का प्रदर्शन:AIIMS और SGPGI के बराबर इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग, दो सप्ताह का अल्टीमेटम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment