Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    KGMU में OPD के बाहर 1 किमी तक लाइन लगी:इंतजार करते जमीन पर बैठे मरीज, बोले- 7 घंटे बाद नंबर आने की उम्मीद

    7 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सोमवार को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) और सरकारी अस्पतालों की OPD खुली तो मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। KGMU में सुबह 5 बजे से ही मरीजों की लाइन लगनी शुरू हो गई। नई OPD के बाहर करीब एक किलोमीटर तक लंबी कतार लगी रही। मरीजों को अपनी बारी का इंतजार करते-करते जमीन पर बैठना पड़ा। इसके बाद धीरे-धीरे काउंटर की तरफ खिसकते रहे। लोग काफी परेशान दिखे। OPD के बाहर मिले ज्यादातर मरीजों ने बताया कि सुबह से लाइन में लगे थे। लाइन में लगने के 7 घंटे बाद नंबर आने की उम्मीद है। बता दें कि दिवाली और छठ पूजा के चलते लगभग सप्ताहभर OPD में मरीजों की संख्या कम देखी गई थी। 2 तस्वीरें देखिए- तड़के से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे कैंपस सुबह आठ बजे OPD भवन खुलने के बाद मरीजों और तीमारदारों की एंट्री शुरू हुई। इसके बाद टोकन लेने और डॉक्टर को दिखाने के लिए भी मरीजों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। भीड़ के चलते OPD में अव्यवस्था जैसे हालात रहे। KGMU के लगभग सभी बड़े विभागों में डॉक्टर तैनात रहे, लेकिन मरीजों की संख्या इतनी अधिक थी कि कई लोगों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा। दूर-दराज से आए मरीजों और उनके तीमारदारों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। इससे पहले रजिस्ट्रेशन में काफी समय लगा। OPD के बाहर करीब 500 लोग लाइन में थे अफजल खान ने बताया कि उनके भांजे को ब्लड से जुड़ी परेशानी है। जून से KGMU में उसका इलाज चल रहा है। सोमवार को OPD में काफी भीड़ थी। उनके मुताबिक, बाहर करीब 400 से 500 लोग लाइन में खड़े थे। वे सुबह 7:30 बजे से लाइन में लगे हैं, लेकिन दोपहर डेढ़ से दो बजे के बीच नंबर आने की उम्मीद है। उन्हें क्लीनिकल हेमेटोलॉजी विभाग में डॉक्टर एसपी वर्मा को दिखाना है। अभी डॉक्टर ने मरीज को नहीं देखा है। नंबर आने के बाद ही जांच होगी। बच्ची को प्लास्टिक सर्जरी विभाग में दिखाना था, काम हो गया राजेश कुमार सोनी ने बताया कि उन्हें अपनी बच्ची को दिखाने के लिए KGMU के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में आना था। बच्ची के हाथ में छह उंगलियां थीं, जिन्हें ऑपरेशन के जरिए हटाया जा चुका है। अब एक और ऑपरेशन होना है। उन्होंने बताया कि सोमवार को OPD में काफी लंबी लाइन थी और भीड़ भी ज्यादा थी, लेकिन डॉक्टर को दिखाने का काम हो गया। दूसरे दिनों के मुकाबले आज भीड़ ज्यादा थी मलिहाबाद से आए वेद प्रकाश ने बताया कि उनके पिता को न्यूरोलॉजी से जुड़ी परेशानी थी। उन्होंने न्यूरोलॉजिस्ट को दिखाया है। सोमवार को OPD में आम दिनों के मुकाबले ज्यादा भीड़ थी। लंबी लाइन में लगकर डॉक्टर को दिखाना पड़ा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में तैनात 26 इंस्पेक्टरों का गैरजनपद तबादला:डीआईजी ने स्थापना बोर्ड के फैसले पर तत्काल प्रभाव से जारी किए आदेश
    Next Article
    बांदा में किशोर की मौत पर हत्या की आशंका:एसपी से शिकायत, बोला- दोबारा जांच की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment