Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खड़ी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत:5 गंभीर घायल, कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा

    2 hours ago

    1

    0

    कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह सड़क हादसा हो गया। सौरिख थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे पर खड़ी एक स्लीपर बस में पीछे से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में डीसीएम पर सवार हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच यात्री घायल हो गए। हादसे के वक्त बस में लगभग 80 यात्री सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिसमें उसका हेल्पर नफीस नम्बर निवासी अलवर राजस्थान बुरी तरह फंस गया। डीसीएम की केबिन काटकर उसको किसी तरह निकाला गया। जिसके बाद उसे तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों में डीसीएम ड्राइवर राजस्थान के अलवर निवासी शाकिर और बस में सवार कुशीनगर निवासी अंगेश शामिल हैं। इसके अलावा भी कुछ अन्य यात्रियों को चोटें आई हैं। जिन्हें सौरिख अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे की 4 तस्वीरें… ये हादसा किलोमीटर संख्या 157 के पास सुबह 6:30 बजे हुआ। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मनोहर लाल ने बताया कि ड्राइवर ने एक्सप्रेस-वे के किनारे बस खड़ी कर दी, जिसके बाद पीछे से आ रही डीसीएम उससे टकरा गई। ये बस अंकुश ट्रेवल की है। हादसे के बाद ड्राइवर और कन्डेक्टर बस छोड़कर फरार हो गए। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तैनात यूपीडा (UPEDA) कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बस की सवारियों को दूसरी बसों में शिफ्ट करवा कर भिजवा दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद के कांता होटल में भीषण आग:दमकल की कई गाड़ियां मौके पर, लाखों का सामान जला
    Next Article
    विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप क्वालिफायर के लिए टीम इंडिया घोषित:गोलकीपर सविता पूनिया ने नाम वापस लिया, मिडफील्डर सलीमा टेटे कप्तानी करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment