Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:3.53 लाख रसोइयों का मुफ्त इलाज होगा; मां से मिलने जा रहा बेटा जिंदा जला; 12 लाख रुपए चूहे खा गए

    7 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर सीएम योगी द्वारा स्कूलों में मिड डे मील बनाने वालीं रसोइयों के सम्मान और उनके लिए 4 घोषणाओं से जुड़ी है। वहीं, दूसरी बड़ी खबर यूजीसी के खिलाफ लखनऊ में सवर्ण मोर्चा द्वारा सवर्ण जनप्रतिनिधियों की प्रतिकात्मक अर्थी निकालने को लेकर है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें... 1- यूपी में रसोइयों का 5 लाख तक फ्री इलाज होगा, साड़ी के लिए 1000 मिलेगा लखनऊ में सीएम योगी ने मिड डे मील के 3.5 लाख रसोइयों के लिए 4 घोषणाएं कीं। रसोइयों का मानदेय बढ़ाकर 3 हजार रुपए/महीना किया। दुर्घटना होने पर 2 लाख की तत्काल सहायता और 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा। साड़ी के लिए 1 हजार रुपए मिलेंगे। उन्होंने 11 रसोइयों को मंच पर सम्मानित किया। उन्हें मानदेय का चेक, कैशलेस हेल्थ कार्ड भी दी गई है। पूरी खबर पढ़ें 2- लखनऊ में सवर्ण सांसद-विधायकों की सांकेतिक अर्थी निकाली, बोले- हम संवैधानिक अछूत लखनऊ में सवर्ण मोर्चा संगठन से जुड़े ब्राह्मण-ठाकुरों ने रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया। 300 से ज्यादा लोग UGC रोलबैक के नारे लगाते और हाथों में संवैधानिक अछूत लिखी तख्तियां लेकर निकले। चौराहे से बैकुंठ धाम की ओर बढ़े। सवर्ण सांसद-विधायकों की सांकेतिक अर्थी भी सजाई। नारे लगाए- ‘नेता हमारा मुर्दा है।’ प्रदर्शन से शहर के कई इलाकों में जाम लग गया। पूरी खबर पढ़ें 3- यूपी विधानसभा अध्यक्ष महाना राष्ट्रगान छोड़कर चले गए, कार में बैठकर रवाना हुए उन्नाव में राष्ट्रगान बीच में छोड़कर जाने का विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का वीडियो सामने आया है। शनिवार को पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद राष्ट्रगान शुरू हुआ तो महाना तिरंगे को सलामी देकर मंच के पीछे चले गए। समर्थकों से मिले और बातचीत की। फिर कार से रवाना हो गए। हालांकि, महाना ने कहा कि राष्ट्रगान जहां बजा, वहां वह मौजूद नहीं थे। पूरी खबर पढ़ें 4- बाराबंकी में कार में जिंदा जला, सीट चिता बनी, ड्राइविंग सीट पर चिपका रह गया बाराबंकी में रविवार सुबह कार में युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई। चलती वैगन-आर कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। उसके चारों दरवाजे लॉक हो गए। ड्राइविंग सीट पर बैठे व्यक्ति अंदर ही फंस गए। दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन नहीं खुला। शव सीट से चिपका मिला। वह अपनी मां से मिलने के लिए कार से जा रहे थे। पूरी खबर पढ़ें 5- यूपी में 19 जिलों में बाढ़ का कहर, शाहजहांपुर में सुबह कोहरा छाया यूपी में अजीबो-गरीब मौसम देखने को मिल रहा। एक तरफ प्रदेश के 19 जिले लगातार बारिश से बाढ़ की चपेट में हैं तो दूसरी ओर शाहजहांपुर में रविवार सुबह कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रही। प्रदेश में 92 गांवों की फसलें डूब गई हैं, जबकि 26 गांव टापू बन चुके हैं। उन्नाव में गंगा में दो बच्चियां डूबने लगीं, बचाने कूदे पिता भी डूबने लगे। पंडा ने बचाया। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- मथुरा में दो बच्चियों ने सहेली को डुबोकर मारा, बोलीं- घर जाना था, इसलिए ऐसा किया मथुरा के वृंदावन में राजकीय बालिका गृह में लड़कियों ने 14 साल की सहेली को बाथरूम में डुबोकर मार डाला। पुलिस के मुताबिक, दोनों बालिका गृह से बाहर निकलना चाहती थीं। उन्हें लगा कि किसी की मौत होने पर बालिका गृह बंद हो सकता है और सबको घर भेज दिया जाएगा। वारदात के बाद पुलिस पहुंची तो लड़कियां रोने का नाटक करने लगीं। CCTV से खुला राज। पूरी खबर पढ़ें 7- मायावती बोलीं- दलित सदियों से जातिवाद का शिकार रहे, आरक्षण विरोधियों को संरक्षण न दें मायावती जंतर-मंतर पर आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग पर भड़क गई हैं। रविवार को कहा- दलित सदियों से जातिवाद का शिकार रहे हैं। ऐसे में आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग ठीक नहीं है। राहुल गांधी पर निशाना साधा। 'X' पर लिखा- थाने के बाहर धरने देने वाले राहुल बगल में ही आरक्षण विरोधी प्रदर्शन खत्म कराने नहीं गए। दलित विरोधी मानसिकता उजागर हुई। पूरी खबर पढ़ें 8- मेरठ में आपत्तिजनक REEL पर सस्पेंड दरोगा सामने आई, बोलीं- जान देने के ख्याल आ रहे मेरठ में आपत्तिजनक रील पर सस्पेंड की गई महिला दरोगा अनु कॉलिस शनिवार को पहली बार यूट्यूब पर लाइव आईं। उस इन्फ्लुएंसर को जवाब दिया, जिसने पहली बार वीडियो वायरल की थी। अनु ने कहा, मैं कई दिन से कमरे में बंद हूं। जान दे दूं, मन में ऐसे ख्याल आ रहे हैं। पता है, कितनी मुश्किल से सरकारी नौकरी मिलती है। बोली- मेरे ड्रेस पर परिवार को आपत्ति नहीं है। पूरी खबर पढ़ें 9- मंत्री निषाद बोले- सरकार निषाद समाज को SC का दर्जा दे तो मैं एक भी सीट नहीं लूंगा मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि अगर निषाद समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा मिल जाता है, तो 2027 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी भाजपा से एक भी सीट नहीं मांगेगी। केवट, मल्लाह, मांझी और मझवार जातियों को यूपी में OBC में रखकर हक मारा जा रहा। सरकार को लगता कि मंत्री पद देकर हमें शांत करा दिया है तो गलत है। आरक्षण दे दो मंत्री वापस पद ले लो। पूरी खबर पढ़ें 10- कन्नौज में 10 किलो सोना बरामदगी पर अखिलेश बोले- 10 दिखाया, 16 गटकाया कन्नौज में सोने की ईंटों की बरामदगी पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पुलिस पर सवाल उठाए हैं। दावा किया कि कार से 1-1 किलो के 26 बिस्किट मिले थे लेकिन पुलिस ने सिर्फ 10 दिखाए और 16 गायब कर दिए। एक्स पर लिखा- “दस दिखाया, सोलह गटकाया, ‘भाजपा’ की पुलिस की माया।” हालांकि, पुलिस के मुताबिक 10.26 Kg सोना बरामद हुआ। कीमत 15.39 करोड़ है। पूरी खबर पढ़ें 11- भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- अखिलेश संतों के खिलाफ, अविश्वास फैला रहे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बासित अली ने कहा- अखिलेशजी समाज में अविश्वास पैदा करने वाले मुद्दे उठाते। वह संत परंपरा के खिलाफ हैं। वह राम मंदिर नहीं गए। चंदा नहीं दिया। लेकिन सवाल उठा रहे। चंदा देने वाले अपना हिसाब देखेंगे। गलत आदमी कहीं भी हो सकता। कोर्ट या सरकार सजा देगी। मुस्लिम वोट के लिए उनके पिता ने नाम में ‘मुल्ला’ जोड़ा था। पूरी खबर पढ़ें 12- जापानी गवर्नर ने बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन-पूजन, ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे जापानी गवर्नर कोटारो नागासाकी रविवार को प्रतिनिधिमंडल के साथ श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे, लेकिन गेट पर सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया। प्रोटोकॉल नहीं मिला था। हालांकि, कुछ देर बाद सबने विधिवत दर्शन-पूजन किया। जापानी मेहमानों ने श्रद्धालुओं के साथ ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष किया। मंदिर में रुद्राक्ष की माला और अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत हुआ। पूरी खबर पढ़ें 13- बस्ती में अबॉर्शन के दौरान लड़की की मौत, 6 घंटे बाद प्रेमी ने भी दी जान बस्ती में 15 साल की लड़की की अबॉर्शन के दौरान मौत हो गई। लड़की 7 महीने की गर्भवती थी। इस घटना के 6 घंटे के बाद लड़की के 20 साल के प्रेमी ने भी जहर खाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। किराए के कमरे में चल रहे अवैध सेंटर को सील कर दाई को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के घर करीब 100 मीटर दूर हैं और ढाई साल से उनका अफेयर था। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- पति से छुपाकर जमा किए थे 12 लाख रुपए, चूहों ने कुतर डाले गोंडा में महिला ने करीब आठ साल तक पति से छिपाकर 12 लाख रुपये जमा किए थे। उसका इरादा इन बचत के पैसों से सोने के गहने खरीदने का था। महिला ने वर्ष 2019 के आसपास थोड़े-थोड़े पैसे बचाकर ट्रंक में रखना शुरू किया था। जब लंबे समय बाद उसने ट्रंक खोला तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। पूरी रकम चूहे खा गए थे। केवल नोटों का कुतरन बचा हुआ था। कल क्या रहेगा खास... 15- मुख्य चुनाव आयुक्त का लखनऊ दौरा 24 अगस्त को भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे छात्रों, चुनाव अधिकारियों और 500 बीएलओ के साथ चर्चा करेंगे। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात...
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटा पैदा हुआ, दूसरी पत्नी को मार डाला:गला घोंटकर चेहरा कुचला, लाश खेत में फेंकी; मेरठ में 5 बेटियां होने पर दोबारा निकाह किया था
    Next Article
    खौलते गुड़ की कढ़ाई में गिरकर कारीगर की मौत, VIDEO:1 मिनट तक तड़पता रहा, खाल उतर गई; साथियों ने खींचकर बाहर निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment