Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खेलते समय पानी से भरे गड्ढे में गिरा मासूम:कासगंज में रिक्रूट आरक्षी ने कूदकर बचाई जान

    2 hours ago

    1

    0

    कासगंज में ड्यूटी पर तैनात एक रिक्रूट आरक्षी ने साहस और तत्परता दिखाते हुए मासूम की जान बचा ली। एटा रोड कासगंज बाइपास तिराहा स्थित सौरभ होटल के पास खेलते समय बच्चा पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गया और डूबने लगा। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, सौरभ होटल के पास निर्माण कार्य के चलते एक गहरा गड्ढा खोदा गया था, जो बारिश के पानी से भर गया था। खेलते-खेलते एक 5 वर्षीय बच्चा अचानक उसमें गिर गया। बच्चे की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन गहराई और कीचड़ के कारण कोई भी तुरंत पानी में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा सका। इसी दौरान गश्त पर तैनात रिक्रूट आरक्षी गौरव कुमार (चेस्ट नंबर 85, टोली नंबर 03 के कमांडर) की नजर भीड़ पर पड़ी। स्थिति को गंभीर समझते हुए उन्होंने बिना एक क्षण गंवाए पानी से भरे गड्ढे में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। बच्चा बेहोशी की हालत में था और उसके पेट में पानी चला गया था। आरक्षी गौरव कुमार ने मौके पर ही प्राथमिक उपचार (सीपीआर) दिया और तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार, बच्चे की हालत अब खतरे से बाहर है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने आरक्षी के साहस की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि संकट में पड़े लोगों की जान बचाना भी है। बच्चे के परिजनों ने भी पुलिसकर्मी का आभार व्यक्त किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में बेटे की शादी के दिन दरोगा की मौत:नोएडा में तैनाती थी, लंबे समय से चल रहे थे बीमार
    Next Article
    गुन्नौर सीएचसी चिकित्साधिकारी और सपा विधायक के दामाद में झगड़ा:सरकारी काम में बाधा डालने की शिकायत, शांतिभंग में चालान के बाद जमानत मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment