Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खिलाड़ियों और स्टेडियम को लेकर सदन में उठाए सवाल:सपा विधायक अखिलेश यादव बोले खेल मनोरंजन शौक नहीं बल्कि नौजवानों के लिए करियर बनाने का साधन

    5 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा सत्र के दिन आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर से समाजवादी पार्टी के विधायक अखिलेश यादव ने आजमगढ़ जिले की जनता की समस्याओं को सदन में उठाया। आजमगढ़ के खिलाड़ियों की समस्याओं को उठाते हुए सपा विधायक अखिलेश यादव ने खेल मंत्री गिरीश यादव का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि जिस तरह से वर्ष 2023 में सरकार के खेल मंत्री गिरीश यादव ने मंडल स्तर पर खेल के स्टेडियम बनाए जाने की बात कही थी। उस पर अभी तक कितना काम हुआ है। यदि आजमगढ़ जिले में भी कहीं पर स्टेडियम बनाया जा रहा है तो उसे बारे में अवगत कराएं। सपा विधायक अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ की आबादी में कुल चार स्पोर्ट्स स्टेडियम है जो कि बड़े-बड़े शहरों में है। ऐसे में हमारी बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रतिभाएं यहां नहीं पहुंच पाती है। सपा विधायक अखिलेश यादव का कहना है कि आज खेल मनोरंजन और शौक नहीं बल्कि नौजवानों के लिए करियर बनाने का और अपने को फिट रखने का एक माध्यम बन गया है। बहुत सी सरकारी और गैर सरकारी नौकरियों में खेल के आधार पर उन्हें वरीयता मिलती है। इसलिए लगातार खेल के प्रति नौजवानों का आकर्षण बढ़ रहा है। ऐसे में हमारी सरकार से मांग है कि खिलाड़ियों के हित को ध्यान में रखते हुए मंडल स्तर पर भी मिनी स्टेडियम खोले जाएं। आजमगढ़ में नहीं है वॉलीबॉल कोच कबड्डी के लिए नहीं है इंडोर स्टेडियम सपा विधायक अखिलेश यादव ने खेल मंत्री का ध्यान आजमगढ़ की तरफ दिलाते हुए कहा कि आजमगढ़ के सुखदेव पहलवां स्टेडियम में वॉलीबॉल कोच नहीं है। कबड्डी के लिए कोई इंडोर स्टेडियम नहीं है। हमारे जो कोच है वह12, 13 वर्षों से लगातार वही कोच है। उनके मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। यही कारण है कि वह भी उतनी रुचि नहीं ले रहे हैं। ऐसे में सरकार को इस पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में ई-रिक्शा पलटने से चालक की मौत:गंगा एक्सप्रेसवे के पास हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम।
    Next Article
    देवरिया में पिकअप चालक पर चाकू से हमला:बदमाशों ने 10 हजार लूटे, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment