Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में ई-रिक्शा पलटने से चालक की मौत:गंगा एक्सप्रेसवे के पास हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम।

    6 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के बेहटा मुज़ावर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में रिक्शा चालक की नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान शादीपुर गांव निवासी संतोष पाल (30) पुत्र मैकू पाल के रूप में हुई है। संतोष ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे वह संडीला मार्ग से बेहटा मुजावर जा रहे थे, तभी गंगा एक्सप्रेसवे के निकट उनका ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। संतोष पाल की मौत के बाद उनके परिवार में मातम छा गया है। उनके परिवार में पत्नी रीना, दो बेटे विवेक (15 वर्ष) और अभिषेक (13 वर्ष), तथा एक बेटी वंदना (9 वर्ष) हैं। तीनों बच्चे गांव के एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं, जिनमें विवेक सातवीं, अभिषेक छठी और वंदना तीसरी कक्षा में हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में आवश्यक जांच पड़ताल की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में 485 अस्पताल रजिस्टर्ड, 2000 से ज्यादा अवैध संचालित:19 घंटे की नवजात बच्ची के जिंदा जलने के बाद विभाग एक्शन में, 22 अस्पतालों पर कार्यवाही
    Next Article
    खिलाड़ियों और स्टेडियम को लेकर सदन में उठाए सवाल:सपा विधायक अखिलेश यादव बोले खेल मनोरंजन शौक नहीं बल्कि नौजवानों के लिए करियर बनाने का साधन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment