Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में पिकअप चालक पर चाकू से हमला:बदमाशों ने 10 हजार लूटे, पुलिस जांच में जुटी

    3 hours ago

    1

    0

    देवरिया के भलुअनी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह पिकअप चालक पर चाकू से हमला कर 10 हजार रुपये लूट लिए गए। यह घटना जरार मोड़ के पास हुई। घायल चालक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बरहज थाना क्षेत्र के मरहवां गांव निवासी बब्बन यादव (पुत्र रामनरेश यादव) एक गैस एजेंसी में पिकअप चालक हैं। गुरुवार सुबह वह एजेंसी से रसोई गैस सिलेंडर लेने जा रहे थे। जरार मोड़ के पास पहुंचने पर दो बाइकों पर सवार लगभग छह युवकों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाशों ने चालक से गाड़ी का शीशा खोलने को कहा। जब चालक ने शीशा नहीं खोला, तो आरोपियों ने ईंट से शीशा तोड़ दिया और उसे बाहर खींचने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने बब्बन यादव की पिटाई की और उनकी बांह पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश उनके पास से करीब 10 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही भलुअनी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खिलाड़ियों और स्टेडियम को लेकर सदन में उठाए सवाल:सपा विधायक अखिलेश यादव बोले खेल मनोरंजन शौक नहीं बल्कि नौजवानों के लिए करियर बनाने का साधन
    Next Article
    मोनालिसा के बदले ठाठ-बाट! बॉडीगार्ड्स के साथ पहुंचीं प्रयागराज, डेब्यू फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में हुईं शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment