Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खामेनेई की मौत के बाद सड़कों पर उतरे आईजी:सीतापुर में पुलिस के साथ की फ्लैग मार्च, संवेदनशील इलाकों की ड्रोन से निगरानी

    1 hour ago

    1

    0

    ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद सीतापुर जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। एहतियातन शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लखनऊ रेंज आईजी किरण एस के निर्देश पर मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में विशेष पेट्रोलिंग कराई गई। इस दौरान ड्रोन से भी लगातार निगरानी की जा रही है। आईजी रेंज लखनऊ के नेतृत्व में शहर के कोर्ट चौराहा से इमामबाड़ा तक पैदल गश्त (फुट पेट्रोलिंग) की गई। इस दौरान प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। फुट पेट्रोलिंग में डीएम राजा गणपति आर, एएसपी उत्तरी आलोक सिंह,सीओ सिटी विनायक भोसले एसडीएम दामिनी एम दास सहित भारी पुलिस बल शामिल रहा। पेट्रोलिंग के दौरान अधिकारियों ने बाजारों, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया तथा आम लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। आईजी किरण एस ने कहा कि पुलिस हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह अलर्ट है और सोशल मीडिया सहित हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। किसी भी अफवाह पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। आईजी ने होली और रमजान के मद्देनजर भी लोगों को संदेश देते हुए कहा कि दोनों पर्व शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ मनाए जाएं। किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना फैलाने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आईजी ने स्पष्ट किया कि जिले में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और नागरिकों को किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी गई है। जरूरत पड़ने पर सुरक्षा व्यवस्था और सख्त की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में MDA जेई की 'गुंडई',मिस्त्री के हाथ-पैर तोड़े:बिल्डिंग निर्माण कर रही लेबर को डंडों से पीटा; बचने की कोशिश में 2 छत से गिरे
    Next Article
    MBA पास भाई के हत्यारोपी का साला गिरफ्तार,पत्नी फरार:झांसी में बड़े भाई की हत्या कर शव घर में दफन कर दिया था, तीनों ने रची थी साजिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment