Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में पुरानी रंजिश, खूनी संघर्ष में युवक की मौत:हमले में घायल हरिओम ने तोड़ा दम, कई परिजन भी घायल

    9 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के दियोरिया कला थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई। इस हमले में परिवार के कई अन्य सदस्य भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना रविवार, 1 मार्च 2026 को हुई। पीड़ित वनवारीलाल ने पुलिस को बताया कि गांव के गंगाराम और उनके परिवार से उनकी पुरानी दुश्मनी चली आ रही है। रविवार को वनवारीलाल के पुत्र हरिओम, दामाद जसवीर और अमन बाजार जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में रवि, सुनील, गंगाराम, बबलू, पवन, ज्वाला प्रसाद और अशोक सहित उनके परिवार की महिलाएं लाठी-डंडे, बांके, कुल्हाड़ी और भाले जैसे हथियारों के साथ घात लगाकर बैठे थे। हमलावरों ने उन्हें रोका, गाली-गलौज की और अचानक जानलेवा हमला कर दिया। हरिओम की पत्नी सोनी देवी, कामिनी, श्रवण और सलोनी चीख-पुकार सुनकर बीच-बचाव करने दौड़ीं, लेकिन हमलावरों ने उन्हें भी बेरहमी से पीटा और लहूलुहान कर दिया। ग्रामीणों के विरोध के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सभी घायलों को तत्काल दियोरिया कला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हरिओम और जसवीर की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हरिओम की मृत्यु हो गई। युवक की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया और गांव में तनाव की स्थिति बन गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खामेनेई की मौत- लखनऊ में प्रदर्शन:रात तक बड़ा इमामबाड़ा पर रही भीड़, BJP विधायक बोले- प्रदर्शनों की निंदा करता हूं
    Next Article
    अली खामेनेई के निधन पर बिजनौर में शोक:शिया समुदाय ने मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि, सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment