Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खामेनेई की मौत- लखनऊ में शिया महिलाएं रोईं:बोली- शेर था, एक मरेगा, हजार आएंगे; यूपी से खाड़ी देशों की सभी फ्लाइट कैंसिल

    5 hours ago

    1

    0

    अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद यूपी में प्रदर्शन शुरू हो गया है। लखनऊ में शिया समुदाय के हजारों लोग सड़क पर उतर आए। महिलाएं और पुरुष रोते दिखाई दिए। प्रदर्शकारियों ने खामनेई जिंदाबाद और अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के नारे लगाए। एक महिला ने चिल्लाते हुए कहा- जिनकी नस्लों में धोखा और गद्दारी है। उन्होंने खामेनेई को धोखे में मारा। खामेनेई मेरा शेर था, कयामत तक रहेगा। एक मरेगा, हजार खामेनेई आएंगे। लानत है अमेरिका और इजराइल पर। इनकी नस्लें गद्दार-धोखेबाज हैं। ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की तरफ से तीन दिवसीय शोक की घोषणा कर दी गई है। बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने कहा- लोग अपने घरों पर काले झंडे लगाएंगे और काले कपड़े पहनेंगे। अयातुल्ला खामनेनी के नाम पर मजलिस का आयोजन किया जाएगा। इधर, लखनऊ से आज सऊदी अरब जाने वाली सभी फ्लाइटें रद्द कर दी गई हैं। दुबई और रियाद की 2-2 फ्लाइटें, जबकि मस्कट, अबू धाबी, दम्माम और शारजाह की 1-1 फ्लाइट कैंसिल की गई है। वहीं, वाराणसी एयरपोर्ट से दुबई जाने वाली 2 फ्लाइटें भी 4 मार्च तक के लिए रद्द कर दी गई हैं। 3 तस्वीरें देखिए… यूपी में शिया समुदाय के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजराइल-ईरान जंग, दुबई एयरपोर्ट से ईरानी ड्रोन टकराया, 4 घायल:बुर्ज खलीफा के पास धमाका, भारत की 400+ फ्लाइट कैंसिल; श्रीनगर-UP में विरोध प्रदर्शन
    Next Article
    गोकुल में गोपियों संग आज होली खेलने जाएंगे श्रीकृष्ण:पालकी पर सवार होकर नंदभवन से निकलेंगे, मुरलीघाट जाएंगे, यहीं पहली बार बजाई बंसी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment