Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खाना नहीं दिया तो सौतेली मां को मार डाला:संभल में सिर पर हथौड़े से किए ताबड़तोड़ वार, आरोपी बेटा गिरफ्तार

    10 hours ago

    1

    0

    संभल में युवक ने अपनी सौतेली मां के सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर मार डाला। वह खाना देर से मिलने से नाराज था। चीखने की आवाज सुनकर जब पिता किचन में पहुंचे तो महिला जमीन पर पड़ी तड़प रही थी। चारों ओर खून बिखरा पड़ा था। पास ही हथौड़ा पड़ा हुआ था। अस्पताल ले जाने के पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया। शनिवार देर रात की यह वारदात जिला मुख्यालय से महज 700 मीटर दूर बहजोई कस्बा क्षेत्र के इस्लामनगर रोड स्थित दुर्गा कॉलोनी की है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस हिरासत में बेटे ने पूछताछ में बताया- उसने सौतेली मां से खाना मांगा था। देर होने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में उसने हत्या कर दी। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए... पूरा मामला विस्तार से समझिए... बहजोई थाना क्षेत्र के इस्लामनगर रोड स्थित नई बस्ती (दुर्गा कॉलोनी) में मुरादी अपनी दूसरी पत्नी शमीम बानो के साथ रहते हैं। मुरादी की पहली पत्नी के बच्चे भी उनके साथ रहते हैं। घर में दूसरी पत्नी शमीम बानो को लेकर आए दिन झगड़ा होता रहता है। मुरादी ने बताया- वे शनिवार रात नमाज पढ़ने गए हुए थे। रात करीब 11 बजे लौटे तो देखा किचेन में पत्नी शमीम बानो की लहूलुहान लाश पड़ी हुई थी। पूछताछ के दौरान पड़ोसियों से पता चला कि खाना न परोसने को लेकर छोटे बेटे आतिफ उर्फ आदिफ (20) ने ही उनकी पत्नी की सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी थी। पूछताछ में बेटे ने बताया- वह शनिवार रात 8 बजे ड्यूटी से लौटा था। उसने दो बार खाना मांगा, पर काम में व्यस्त होने के कारण शमीम बानो ने नहीं सुना। रात करीब 9 बजे वह चिल्लाते हुए किचन में गया। खाना मांगने लगा। शमीम बानो ने कुछ देर रुकने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। आतिफ ने आवेश में आकर घर में पड़े हथौड़े से शमीम बानो के सिर पर वार कर दिया। ताबड़तोड़ वार से शमीम जमीन पर गिर पड़ी। सिर फटने से खून बहने लगा। चीख-पुकार सुनकर मुरीद किचेन में पहुंचे तो शमीम बानो का शव जमीन पर पड़ा देखा। मुरीद की सूचना पर रात करीब 12 बजे बहजोई थाना प्रभारी संत कुमार पुलिस फोर्स और फॉरेंसिक टीम लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शमीम बानो के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। खून से सना हथौड़ा बरामद किया। मुरीद की तहरीर पर आतिफ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 12 साल पहले की थी शमीम बानो से दूसरी शादी की थी मुरादी ने बताया- वह लकड़ी का कारोबार करते हैं। आरोपी बेटा आतिफ भी काम में साथ हाथ बंटाता है। उन्होंने बताया- उनकी पहली पत्नी की 13 साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। पहली पत्नी से एक बेटी और दो बेटे हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा गुलशन गोंडा में रहता है और कोचिंग पढ़ाता है। मुरादी ने बताया- 12 साल पहले उन्होंने मूलरूप से अलीगढ़ की रहने वाली अपनी ममेरी बहन शमीम बानो से निकाह किया था। शमीम बानो के पहले पति की मौत हो चुकी थी। उसके कोई औलाद भी नहीं थी। मुरीद से शादी के बाद भी उसके कोई संतान नहीं हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेंगे हमले के राज थाना प्रभारी संत कुमार ने बताया- मृतका के पति की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। --------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… लेडी गैंगस्टर 'स्लिम ट्रिम' बनने के लिए करती है डांस:गोरखपुर जेल में भोजपुरी गाने भी गाती है, बर्थडे गर्ल ने सरेआम मारी थी गोली गोरखपुर जेल में बंद गैंगस्टर अंशिका सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इसका अंशिका की सेहत पर कोई खास असर नहीं है। सूत्र बताते हैं कि स्लिम ट्रिम बने रहने के लिए वह जेल में प्रतिदिन भोजपुरी गाना गाकर डांस करती है। साथ ही अन्य महिला बंदियों को भी साथ में नचाती है। अंशिका को शुरू से ही नाचने गाने का शौक है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में मौसम बदला, 15 शहरों में बारिश:हरदोई-सीतापुर में बिजली गिरी, 2 की मौत; हाथरस में कोल्ड स्टोरेज की दीवार ढही
    Next Article
    3 युवकों को डंपर ने रौंदा, एक का सिर अलग...VIDEO:फर्रुखाबाद पुलिस ने डेडबॉडी को खुरचकर उठाया; एक की 2 महीने बाद शादी थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment