Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खाना नहीं दिया तो सौतेली मां को मार डाला:सिर पर हथौड़े से किए ताबड़तोड़ वार, आरोपी बेटा गिरफ्तार

    5 hours ago

    1

    0

    संभल में बेटे ने । समय से खाना न देने पर अपनी ही सौतेली मां की हत्या कर दी। घर में रखे हथौड़े से सिर पर ताबड़तोड़ कई वार करके हत्या कर दी। चीख पुकार सुनकर महिला के पति किचेन में पहुंचे तो महिला का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। पास में खून से सना हुआ हथौड़ा भी पड़ा हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से कई साक्ष्य जुटाए। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने अपनी सौतेली मां से खाना मांगा था। मां ने थोड़ी देर रुकने को कहा, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बस इतनी सी ही बात पर बेटे ने अपनी सौतेली मां की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पति ने अपने ही बेटे के खिलाफ हत्या की FIR दर्ज कराई है। घटना जिला मुख्यालय से महज 700 मीटर दूर बहजोई कस्बा क्षेत्र के इस्लामनगर रोड स्थित दुर्गा कॉलोनी की है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए... अब पूरा मामला विस्तार से समझ लीजिए... बहजोई थाना क्षेत्र के इस्लामनगर रोड स्थित नई बस्ती (दुर्गा कॉलोनी) में मुरादी पुत्र यामीन अपनी दूसरी पत्नी शमीम बानो और परिवार के साथ रहते हैं। दूसरी शादी को लेकर घर में आए दिन विवाद होता था। पहली पत्नी के बच्चों की शमीम बानो से अक्सर लड़ाई होती थी। मुरादी ने बताया- शनिवार शाम 8 बजे छोटा बेटा आतिफ उर्फ आदिफ (20) ड्यूटी से घर आया। उसने दो बार खाना मांगा, पर काम में व्यस्त होने के कारण शमीम बानो ने नहीं सुना। रात करीब 9 बजे आतिफ चिल्लाते हुए किचेन में गया। खाना मांगने लगा। इसी दौरान दोनों के बीच बहस हुई। तभी आतिफ ने आवेश में आकर घर में पड़े हथौड़े से शमीम बानो के सिर पर वार कर दिया। शमीम बानो बेचेत होकर जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद आतिफ ने एक के बाद एक सिर पर हथौड़े से कई वार करके हत्या कर दी। चीख-पुकार सुनकर मुरीद किचेन में पहुंचे तो शमीम बानो का शव जमीन पर पड़ा देखा। मुरीद की सूचना पर रात करीब 12 बजे बहजोई थाना प्रभारी संत कुमार पुलिस फोर्स और फॉरेंसिक टीम लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शमीम बानो के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। खून से सना हथौड़ा बरामद किया। मुरीद की तहरीर पर आतिफ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेंगे हमले के राज थाना प्रभारी संत कुमार ने बताया- मृतका के पति की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। --------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… लेडी गैंगस्टर 'स्लिम ट्रिम' बनने के लिए करती है डांस:गोरखपुर जेल में भोजपुरी गाने भी गाती है, बर्थडे गर्ल ने सरेआम मारी थी गोली गोरखपुर जेल में बंद गैंगस्टर अंशिका सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इसका अंशिका की सेहत पर कोई खास असर नहीं है। सूत्र बताते हैं कि स्लिम ट्रिम बने रहने के लिए वह जेल में प्रतिदिन भोजपुरी गाना गाकर डांस करती है। साथ ही अन्य महिला बंदियों को भी साथ में नचाती है। अंशिका को शुरू से ही नाचने गाने का शौक है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:वेनेजुएला में अमेरिकी दूतावास पर 7 साल बाद अमेरिकी झंडा लहराया, राजनयिक संबंध बिगड़ने की वजह से बंद था
    Next Article
    योगी का आदेश- जाति पर अमर्यादित कमेंट न करें:दरोगा भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन; अब कलावा-मंगलसूत्र नहीं उतरवाया जाएगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment