Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खीरी की 5.38 लाख महिलाओं को गैस सब्सिडी:होली पर प्रदेश सरकार ने जारी की रिफिल धनराशि, 961 महिलाओं को मिला लाभ

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में होली के अवसर पर जिले की 5 लाख 38 हजार 961 महिलाओं को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का लाभ मिला है। प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत राज्य के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों के लिए लगभग 1500 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में लखनऊ से मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। इसे स्थानीय जनप्रतिनिधियों और लाभार्थियों ने देखा। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक योगेश वर्मा, धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी और जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह व डीएसओ अंजनी कुमार सिंह के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक भी वितरित किए गए। सदर विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं में महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि उज्ज्वला योजना का दूसरा चरण जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, सरकार महिलाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर का मुफ्त टीकाकरण लागू करने की तैयारी कर रही है। धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सरकार त्योहार के अवसर पर गरीब परिवारों को आर्थिक राहत प्रदान करने के लिए यह सुविधा दे रही है। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि शासन की इस पहल से जनपद की महिलाओं को त्योहार के समय आर्थिक सहारा मिलेगा। इससे वे आसानी से गैस सिलेंडर रिफिल करा सकेंगी। जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने योजना के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में उज्ज्वला योजना की कुल 5,38,961 महिलाएं लाभार्थी हैं। योजना के तहत, लाभार्थी पहले प्रचलित उपभोक्ता दर पर 14.2 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर रिफिल कराएंगे। इसके बाद सब्सिडी की राशि सीधे उनके आधार प्रमाणित बैंक खाते में तेल कंपनियों द्वारा भेज दी जाएगी। इस कार्यक्रम में इंडियन ऑयल, एचपी गैस और भारत गैस के वितरकों सहित संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में दो दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस:आंचलिक विज्ञान नगरी में NASI चैप्टर ने किया आयोजन
    Next Article
    तस्वीरों में देखिए मसाने की होली:मणिकर्णिका घाट पर जलती चिताओं के बीच खेला रंग, गले में पहने नरमुंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment