Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खराब फॉर्म के बावजूद लाबुशेन पर भरोसा कायम:साउथ अफ्रीका दौरे के लिए 16 सदस्यीय ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम घोषित; कुहनेमन और कोनोली को मौका

    8 hours ago

    1

    0

    मार्नस लाबुशेन को खराब फॉर्म के बावजूद साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की 16 सदस्यीय टीम में बरकरार रखा गया है। बांग्लादेश के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में 1, 31 और 4 रन बनाने वाले लाबुशेन को लेकर चयन पर सवाल उठ रहे थे, लेकिन सेलेक्टर्स ने नंबर-3 बल्लेबाज पर अपना भरोसा कायम रखा। वहीं मैथ्यू कुहनेमन, कूपर कोनोली और माइकल नेसर को टीम में शामिल किया गया है। सीरीज की शुरुआत 9 अक्टूबर से सीरीज का पहला टेस्ट 9 अक्टूबर से डरबन में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट 18 अक्टूबर से जीक्वेबरहा और तीसरा 27 अक्टूबर से केप टाउन में होगा। 2023 के बाद टेस्ट में शतक नहीं लगा सके लाबुशेन लाबुशेन ने अपना पिछला टेस्ट शतक 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में लगाया था। इसके बाद से वे 43 पारियों में 24.69 की औसत से रन बना पाए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ हालिया सीरीज में भी उनका प्रदर्शन प्रभावी नहीं रहा। खराब फॉर्म के कारण उन्हें जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज की टीम से भी बाहर किया गया है। हालांकि टेस्ट चयन में सेलेक्टर्स ने उनके लाल गेंद के प्रदर्शन को अलग रखते हुए उन्हें मौका दिया है। कुहनेमन को मर्फी पर तरजीह लेफ्ट आर्म स्पिनर मैथ्यू कुहनेमन को नाथन लायन के साथ दूसरे विशेषज्ञ स्पिनर के रूप में चुना गया है। उन्हें टॉड मर्फी पर प्राथमिकता मिली है। साउथ अफ्रीका की परिस्थितियों को देखते हुए दूसरे टेस्ट में लायन के साथ कुहनेमन को उतारने का विकल्प भी ऑस्ट्रेलिया के पास रहेगा। 149 रन के बाद कोनोली को टेस्ट टीम में जगह 23 साल के कूपर कोनोली को भी टीम में जगह मिली है। हालिया वनडे में बांग्लादेश के खिलाफ 149 रन की पारी के बाद उनका दावा मजबूत हुआ। सेलेक्टर्स उन्हें भविष्य की योजनाओं में शामिल खिलाड़ी के तौर पर देख रहे हैं। हालांकि पीठ की समस्या के कारण उनकी गेंदबाजी पर अभी काम चल रहा है। छह वनडे के बाद तीन टेस्ट चीफ सेलेक्टर जॉर्ज बेली ने कहा कि छह वनडे के तुरंत बाद तीन टेस्ट की सीरीज होगी और मैचों के बीच ज्यादा अंतर नहीं है। इसलिए टीम में अलग-अलग परिस्थितियों के लिए संतुलन और विकल्पों को ध्यान में रखा गया है। पेस अटैक में पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड के साथ स्कॉट बोलैंड और माइकल नेसर विकल्प होंगे। नेसर के लिए यह दौरा खास है, क्योंकि उनका जन्म साउथ अफ्रीका में हुआ है। 2018 के बॉल टैंपरिंग विवाद के बाद पहली बार टेस्ट दौरा ऑस्ट्रेलियाई टीम 2018 के बॉल टैंपरिंग विवाद के बाद पहली बार टेस्ट सीरीज खेलने साउथ अफ्रीका जाएगी। 2018 के उस दौरे का हिस्सा रहे खिलाड़ियों में से मौजूदा स्क्वॉड में पांच खिलाड़ी शामिल हैं। जिनमें पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, स्टीव स्मिथ और मैट रेनशॉ हैं। रेनशॉ को बॉल टैंपरिंग विवाद के बाद स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्रॉफ्ट के स्वदेश लौटने पर आखिरी टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया था। साउथ अफ्रीका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, माइकल नेसर, मैट रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क और ब्यू वेबस्टर। ------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… शोएब अख्तर बोले- मौजूदा टीम से कोई उम्मीद नहीं:2 साल में संभलेगा सेटअप, क्रिकेट वेंटिलेटर पर; मिस्बाह ने भी सिस्टम पर सवाल उठाए इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टीम में बदलाव शुरू कर दिए हैं। इंग्लैंड तीन टेस्ट की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले चुका है और तीसरा मुकाबला बाकी है। इसी बीच पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा है कि PCB को मौजूदा टीम से कोई उम्मीद नहीं है। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    अजय देवगन ने इललीगल सॉफ्टवेयर से किया था प्रैंक:अमिताभ बच्चन के नंबर से किसी और को भेजा मैसेज, लिखा- सुबह साढ़े 5 बजे मिलो
    Next Article
    शोएब अख्तर बोले-पाकिस्तान क्रिकेट वेंटिलेटर पर:मौजूदा टीम से कोई उम्मीद नहीं, 2 साल में सेटअप संभलेगा; मिस्बाह ने भी सिस्टम पर सवाल उठाए

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment