Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खराब पिकअप से बाइक टकरा गई, एक की मौत:कानपुर के यशोदा नगर हाईवे पर हादसा, शादी समारोह से लौट रहे थे; 3 घायल हुए

    3 hours ago

    1

    0

    यशोदा नगर एलिवेटेड हाईवे पर बुधवार तड़के खराब खड़े पिकअप के पीछे बाइक जा टकराई। हादसे में एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार दो किशोरियों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची नौबस्ता पुलिस ने घायलों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। बाइक सवार चारों लोग भदरस स्थित शादी समारोह से लौट रहे थे। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि यशोदा नगर हाईवे स्थित प्रताप होटल के पास मंगलवार रात करीब 11 बजे एक पिकअप (UP 33 AT 4670) खराब हो गई थी, जिसकी जानकारी पिकअप चालक ने NHAI अधिकारियों को दी थी। बुधवार तड़के भदरस गांव स्थित शादी समारोह से चकेरी के मोईया गांव निवासी विजय गौतम का 17 वर्षीय बेटा शिवा गौतम तीन अन्य किशोरों के साथ बाइक से घर जा रहा था। वह यशोदा नगर हाईवे स्थित प्रताप होटल के पास पहुंचा ही था, तभी उसकी बाइक खराब खड़े पिकअप में पीछे से टकरा गई। हादसे में शिवा गौतम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तीन अन्य घायल किशोरों को हैलट अस्पताल में भर्ती करवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में 22 लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई:नकली सोना दिखाकर बैंकों से धोखाधड़ी करते थे, गोपीगंज में मुकदमा दर्ज
    Next Article
    मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल:3 महीने से वेतन न मिलने का आरोप, वार्ड से लेकर गेट पर पड़ी गंदगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment