Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल:3 महीने से वेतन न मिलने का आरोप, वार्ड से लेकर गेट पर पड़ी गंदगी

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में सफाई कर्मचारियों ने वेतन न मिलने के विरोध में हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे अस्पताल की व्यवस्थाएं प्रभावित हुई हैं। कर्मचारी 'एवन फैसिलिटीज' नामक एजेंसी के माध्यम से अस्पताल में कार्यरत हैं। उनका कहना है कि उन्हें प्रतिमाह 7200 रुपये वेतन तय है, लेकिन कटौती के बाद लगभग 6500 रुपये ही मिलते हैं। यह राशि भी उन्हें समय पर नहीं मिल रही है। हड़ताल के कारण अस्पताल परिसर में जगह-जगह गंदगी का अंबार लग गया है। वार्डों और ओपीडी के आसपास सफाई न होने से मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई तीमारदारों ने अस्पताल में चूहों के घूमने और संक्रमण के खतरे की शिकायत की है। सफाई कर्मचारी ओपीडी के बाहर धरने पर बैठे हैं और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब वेतन को लेकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया हो। इससे पहले भी कई बार ऐसी स्थिति बन चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। फिलहाल, कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और जल्द से जल्द वेतन भुगतान की मांग कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खराब पिकअप से बाइक टकरा गई, एक की मौत:कानपुर के यशोदा नगर हाईवे पर हादसा, शादी समारोह से लौट रहे थे; 3 घायल हुए
    Next Article
    बाराबंकी में स्कूल से टीवी, गैस सिलेंडर, मूर्ति चोरी:मिड-डे मील का राशन भी गायब, 5 मई को छुट्टी थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment