Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खुर्जा रोड चौड़ीकरण का काम शुरू:वन विभाग की आपत्ति दूर होने के बाद मिली गति

    1 hour ago

    1

    0

    बुलंदशहर में लंबे समय से अटकी खुर्जा रोड चौड़ीकरण परियोजना को आखिरकार गति मिल गई है। वन विभाग की आपत्ति दूर होने के बाद चीनी मिल फ्लाईओवर से भूड़ चौराहा तक सड़क को सिक्स लेन बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से होने वाली इस परियोजना के पूरा होने से शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है। सड़क चौड़ीकरण के तहत पुराने डिवाइडर को हटाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब नए डिवाइडर का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही सड़क को छह लेन में विकसित करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस परियोजना का कार्य वन विभाग की आपत्ति के कारण लंबे समय से रुका हुआ था। विभाग ने सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाली भूमि पर अपना स्वामित्व जताते हुए निर्माण पर आपत्ति दर्ज कराई थी। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अब निर्माण कार्य दोबारा शुरू हो गया है। खुर्जा रोड शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है। प्रतिदिन पांच लाख से अधिक लोग इस मार्ग से होकर गुजरते हैं। सड़क के संकरे होने के कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी। सड़क के सिक्स लेन बनने के बाद यातायात सुगम होगा और लोगों को जाम की समस्या से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में रोहित-विराट की जर्सी का क्रेज:इकाना मैच देखने पहुंचा धोनी का सुपरफैन, हिटमैन का पर्सनल नेट बॉलर भी आया
    Next Article
    मिर्जापुर के मड़िहान जंगल में महिला का शव मिला:हत्या की आशंका, शव के शिनाख्त की कोशिश जारी; पुलिस ने जांच शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment