Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर के मड़िहान जंगल में महिला का शव मिला:हत्या की आशंका, शव के शिनाख्त की कोशिश जारी; पुलिस ने जांच शुरू की

    1 hour ago

    1

    0

    मिर्जापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। गढ़वा ग्राम पंचायत के सिंहवान गांव के पास जंगल में शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। यह शव सिरसी वन क्षेत्र के रैकरा-लेदुकी पगडंडी मार्ग के किनारे झाड़ियों में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह जंगल से गुजर रहे लोगों ने झाड़ियों में शव देखा। मृतका की उम्र लगभग 30 वर्ष थी और उसने काले रंग का बुर्का व नाइटी पहन रखी थी। उसके गले में दुपट्टे का फंदा कसा हुआ था। चेहरे पर चोट के निशान और नाक-कान से खून निकलने के संकेत मिले हैं। इन स्थितियों को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव जंगल में पड़ा होने के कारण सियारों ने मृतका के बाएं पैर का कुछ हिस्सा नोच लिया था। ग्रामीणों ने जानवरों को भगाने के बाद पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंकाओं पर चर्चाएं शुरू हो गईं, हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। शव मिलने की सूचना पर सबसे पहले सोनभद्र जनपद के घोरावल थाना क्षेत्र की उब्भा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, घटनास्थल की सीमा को लेकर लगभग दो घंटे तक असमंजस बना रहा। बाद में जांच से पुष्टि हुई कि यह क्षेत्र मड़िहान थाना क्षेत्र में आता है। इसके बाद मड़िहान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। उल्लेखनीय है कि इसी मड़िहान थाना क्षेत्र के कुनबिया मार जंगल में 2 जून को भी एक अज्ञात बालिका का शव बरामद हुआ था। मड़िहान थानाध्यक्ष रविन्द्र भूषण मौर्य ने बताया कि अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका की पहचान सुनिश्चित करने और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खुर्जा रोड चौड़ीकरण का काम शुरू:वन विभाग की आपत्ति दूर होने के बाद मिली गति
    Next Article
    लखनऊ में अर्धनग्न होकर बैलगाड़ी से कलेक्ट्रेट पहुंचे सपाई:बोले- पेट्रोल इतना महंगा कि इस तरह चलने को मजबूर; नारेबाजी कर प्रदर्शन किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment