Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में नदियों के संरक्षण पर सेमिनार:छात्रों को गंगा के महत्व और पुनर्जीवन के प्रयासों की जानकारी दी गई

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ। जिला गंगा समिति ने सारथी सोशल वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से दिल्ली रोड स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय कृष्णापुरी नगर क्षेत्र में नदियों के संरक्षण और स्वच्छता पर एक सेमिनार का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को गंगा नदी के महत्व, उसके उद्गम स्थल और उसके पुनर्जीवन के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में रोचक जानकारी दी गई। जिला परियोजना अधिकारी तुषार गुप्ता ने विद्यार्थियों को सरकार द्वारा गंगा के पुनर्जीवन के संबंध में किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। विद्यार्थियों को नमामि गंगे से संबंधित स्मार्ट वीडियो भी दिखाए गए, जिनके माध्यम से गंगा किनारे खेती, गंगा में निवास करने वाले जलीय जीवों जैसे डॉल्फिन, घड़ियाल और कछुओं के चलचित्रों को दिखाकर उनका ज्ञानवर्धन किया गया। सेमिनार के दौरान एक वाद-विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को जिला गंगा समिति मेरठ की ओर से नमामि गंगे कैप और टी-शर्ट पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गईं। गंगा स्वच्छता को लेकर सारथी संस्था की अध्यक्ष कल्पना पांडेय ने सभी छात्रों और शिक्षक-शिक्षिकाओं को गंगा की स्वच्छता की शपथ दिलाई। विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कुमारी प्रेरणा और कुमारी सिद्धि को गंगा प्रेरक बनाया गया। सेमिनार में मुख्य रूप से तुषार गुप्ता, जिला परियोजना अधिकारी (नमामि गंगे) ने विद्यार्थियों से संवाद किया और उनके सभी सवालों के जवाब दिए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मधुसूदन कौशिक ने उपस्थित सभी आयोजकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कल्पना पांडे, प्रीति जैन, मीनाक्षी गुप्ता और शिवम शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    10 लाख की सुपारी देकर कराई डॉक्टर की हत्या:पूर्व पार्टनर ने एडवांस में दिए 2 लाख 20 हजार, 6 महीने पहले की प्लानिंग
    Next Article
    मऊ में ट्रक ने बुजुर्ग को 10 मीटर तक घसीटा:दोनों पैर कुचले, चालक हिरासत में, अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment