Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खनन आरोपों की जांच आरोपी थानेदार को सौंपी:फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन, वीडियो सामने पर पुलिस पर उठ रहे सवाल

    1 hour ago

    1

    0

    बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन का एक वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। यह मामला तब और चर्चा में आ गया जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बदायूं पुलिस ने बताया कि खनन की जांच उसी थानेदार को सौंपी गई है, जिस पर खनन माफिया को संरक्षण देने के आरोप लगते रहे हैं। शनिवार को सामने आए इन वीडियो में जंगल क्षेत्र में बालू की खुदाई करते लोग और बालू से लदी ट्रॉलियों का आवागमन दिखाई दे रहा है। ये वीडियो फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के रफतपुर और जखोरा गांव के जंगलों के बताए जा रहे हैं। इस इलाके में लंबे समय से थाना पुलिस पर खनन माफिया को संरक्षण देने के आरोप लगते रहे हैं। खनन विभाग द्वारा समय-समय पर अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है, जिससे स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी इस थाने की पुलिस को लगातार अवैध खनन रोकने के निर्देश दिए जाते रहे हैं, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ है।इसी थाना क्षेत्र से जुड़ा एक मामला पहले भी सामने आ चुका है, जब खनन माफिया के इशारे पर संभल जिले में अवैध तरीके से दबिश देने की बात सामने आई थी। उस प्रकरण की विभागीय जांच सीओ स्तर से हुई थी, लेकिन आरोप है कि जांच में लीपापोती कर दी गई। इससे पहले यहां तैनात रहे थानेदार राजकुमार सिंह भी इसी तरह के आरोपों के चलते निलंबित किए जा चुके हैं।अब नए थानेदार मनोज वर्मा के कार्यकाल में भी खनन के वीडियो सामने आने से पुलिस की भूमिका पर फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। दूसरी ओर, बदायूं पुलिस द्वारा खनन की जांच संबंधित एसएचओ को ही सौंपे जाने से पूरे प्रकरण में केवल कागजी कार्रवाई किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:50 करोड़ का मालिक लेखपाल बर्खास्त, युवती को कुत्ते ने सड़क पर गिराकर नोंचा
    Next Article
    10 लाख की सुपारी देकर कराई डॉक्टर की हत्या:पूर्व पार्टनर ने एडवांस में दिए 2 लाख 20 हजार, 6 महीने पहले की प्लानिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment