Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज के TPS छात्रों ने किया आईआईटी कानपुर का भ्रमण:सुपरकंप्यूटर परम संग्राहक और ड्रोन तकनीक की जानकारी ली

    10 hours ago

    1

    0

    टैगोर पब्लिक स्कूल प्रयागराज के कक्षा नौवीं एवं ग्यारहवीं के 48 विद्यार्थियों सहित चार शिक्षकों ने आईआईटी कानपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया। छात्रों ने कंप्यूटर सेंटर में सुपरकंप्यूटर ‘परम संग्राहक’ की कार्यप्रणाली जानी तथा फ्लाइंग लैबोरेट्री में ड्रोन तकनीक के मूल सिद्धांत सीखे। भ्रमण के दौरान छात्रों को बताया गया कि कंप्यूटर सेंटर पूरे आईआईटी परिसर की डिजिटल गतिविधियों को केंद्रीय प्रणाली से संचालित करता है। फ्लाइंग लैब में स्वदेशी ड्रोन मॉडलों के बारे में जाना। इसके बाद छात्रों ने कानपुर के ननकारी स्थित शिक्षा सोपान आश्रम में आयोजित विज्ञान मेला ‘समझो’ में भाग लिया। एच.सी. वर्मा द्वारा स्थापित इस आश्रम का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना है। छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम श्रेणी हासिल की। भ्रमण के क्रम में छात्रों ने अपने पूर्व छात्र (एलुमनी) से भी मुलाकात की। एलुमनी ने करियर, उच्च शिक्षा और सफलता के सूत्र साझा किए, जो छात्रों के लिए प्रेरणादायक सिद्ध हुए। विज्ञान शिक्षक बबीता शुक्ला, उदित कुमार, निहारिका सारस्वत एवं आदित्य केसरवानी ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या आर्चना तिवारी ने आईआईटी कानपुर के निदेशक एवं एच.सी. वर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह भ्रमण छात्रों के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खुशी मिश्रा को इंटरनेशनल साइबर क्राइम कॉन्फ्रेंस में दूसरा स्थान:साइबर टेक्नो अटॉर्नीज और जौनपुर शिया कॉलेज ने किया था संयुक्त आयोजन
    Next Article
    CEO की जांच में फर्जी निकला मंत्री का वोट-जिहाद:वाराणसी में नवदीप रिणवा बोले-4500 वोटर में 9 डुप्लीकेट मिले, 10 अप्रैल को फाइनल वोटर लिस्ट आएगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment