Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खुशहालनगर स्टेशन पर युवक की मौत:महराजगंज में जेब से मिला सुसाइड नोट, लिखा- मैं मर रहा हूं, कोई जिम्मेदार नहीं

    1 hour ago

    1

    0

    महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के खुशहालनगर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक युवक अचेत अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे खुशहालनगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर एक व्यक्ति के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि लाल रंग की शर्ट पहने एक युवक मुंह के बल लेटा हुआ था। इसी दौरान उसके परिजन भी वहां पहुंच गए और उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान, जेब से मिला सुसाइड नोट मृतक की पहचान श्याम कुमार (32) पुत्र स्वर्गीय गणेश निवासी वार्ड नंबर 9, घुघली थाना क्षेत्र, महराजगंज के रूप में हुई है। पुलिस को उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें युवक ने लिखा है कि वह अपने जीवन से हार चुका है और अपनी मौत के लिए स्वयं जिम्मेदार है। उसने यह भी लिखा कि उसकी मौत के लिए परिवार का कोई सदस्य जिम्मेदार नहीं है। ट्रेन के गार्ड ने देखा, ट्रैक से हटाया मौके पर पहुंचे आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर अजय कुमार राय ने बताया कि युवक रेलवे ट्रैक पर मुंह के बल लेटा हुआ था। ट्रेन संख्या 55095 के गार्ड शीतल प्रसाद ने उसे सबसे पहले देखा और ट्रैक से हटाकर प्लेटफॉर्म पर लिटा दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में शांति व्यवस्था बनी हुई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैस किल्लत से KGMU के हॉस्टल्स की मेस बंद:प्रोवोस्ट ने खड़े किए हाथ, चीफ प्रॉक्टर को लिखा- महोदय, आप ही बताइए क्या किया जाए
    Next Article
    मुंडेरा पारस ग्रीन्स अपार्टमेंट में सुरक्षा मानकों से खिलवाड़:बिल्डर की मनमानी के खिलाफ निवासी एकजुट, PDA उपाध्यक्ष से कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment