Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुंडेरा पारस ग्रीन्स अपार्टमेंट में सुरक्षा मानकों से खिलवाड़:बिल्डर की मनमानी के खिलाफ निवासी एकजुट, PDA उपाध्यक्ष से कार्रवाई की मांग

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज मुण्डेरा स्थित पारस ग्रीन्स अपार्टमेंट के निवासियों ने बिल्डर पर स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) में विस्तृत विधिक अभ्यावेदन दिया है। निवासियों का कहना है कि अवैध निर्माण के कारण अपार्टमेंट में रहने वाले सैकड़ों लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। निवासियों के अनुसार अपार्टमेंट के मुख्य प्रवेश मार्ग को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। स्वीकृत मानचित्र के मुताबिक मुख्य मार्ग की चौड़ाई 12 मीटर होनी चाहिए, लेकिन मौजूदा समय में इसकी चौड़ाई काफी कम कर दी गई है। इससे आपातकालीन स्थिति में फायर ब्रिगेड या एम्बुलेंस जैसे वाहनों का प्रवेश कठिन हो सकता है, जो किसी भी हादसे की स्थिति में बड़ी समस्या बन सकता है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि सेट-बैक और बेसमेंट क्षेत्र में अवैध रूप से टिन-शेड पार्किंग बना दी गई है। निवासियों का कहना है कि यह निर्माण न केवल भवन मानकों का उल्लंघन है, बल्कि अग्नि सुरक्षा नियमों और नेशनल बिल्डिंग कोड के प्रावधानों के भी खिलाफ है। इसके अलावा मुख्य मार्ग के पास गहरा गड्ढा खोदकर निर्माण कार्य कराए जाने को लेकर भी चिंता जताई गई है। निवासियों का कहना है कि सड़क के किनारे की मिट्टी धंसने का खतरा बना हुआ है, जिससे स्कूली बसों और आने-जाने वाले लोगों के साथ किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है। निवासियों ने फेज-2 के लिए जारी किए गए पूर्णता प्रमाण पत्र (कम्प्लीशन सर्टिफिकेट) की वैधता पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि मानकों के उल्लंघन के बावजूद यह प्रमाण पत्र कथित मिलीभगत से जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में पहले भी 22 नवंबर 2025 को प्राधिकरण की ओर से आदेश जारी कर 12 मीटर चौड़े मार्ग को सुनिश्चित करने और अवैध पार्किंग हटाने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि निवासियों का कहना है कि इन आदेशों का पालन नहीं किया गया और निर्माण कार्य जारी रखा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए PDA के उपाध्यक्ष ने निवासियों के प्रतिनिधिमंडल से मिलकर आश्वासन दिया है कि जन सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। जिसके बाद पीडीए अधिकारियों ने मौके पर 11 मार्च को निरीक्षण किया जिसमें स्थानीय लोगों के अनुसार कई खामियां पाई गई। जिसके बाद अधिकारियों ने खामियां दूर करने का निर्देश दिया। निवासियों ने मांग की है कि तत्काल निर्माण कार्य पर रोक लगाने के लिए ‘स्टॉप वर्क ऑर्डर’ जारी किया जाए, अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जाए और संबंधित डेवलपर के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने और जिला प्रशासन के सामने प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खुशहालनगर स्टेशन पर युवक की मौत:महराजगंज में जेब से मिला सुसाइड नोट, लिखा- मैं मर रहा हूं, कोई जिम्मेदार नहीं
    Next Article
    बलरामपुर में रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान:बुकिंग ठप होने से एजेंसियों और गोदामों पर लंबी कतारें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment