Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खेत में मिली बच्चे की लाश...शरीर से मांस गायब:फतेहपुर में सीने की हड्डियां दिख रही थीं, पैर दूर पड़ा था

    20 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर में 4 दिन से लापता 3 साल के बच्चे का शव घर से 50 मीटर दूर खेत में मिला। उसके शरीर पर मांस नहीं बचा था, पैर-सीने की हड्डियां दिख रही थीं। बायां पैर शव से थोड़ी दूरी पर पड़ा मिला। लोगों का कहना है कि शव को किसी जानवर ने बुरी तरह से नोचा-खाया था। परिजनों ने कपड़ों और हाथ पर बंधे कलावे से उसकी पहचान की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजनों का कहना है कि बेटे की बेरहमी से हत्या की गई है। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की है। मामला किशनपुर थाना क्षेत्र का है। पहले देखिए 3 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… लोची का डेरा गांव के हरिशंकर निषाद की शादी करीब 5 साल पहले संतरानी से हुई थी। उनके दो बच्चे थे। पहला बेटा अंकुश 3 साल का और बेटी बिट्टी 2 साल की। हरिशंकर मछली पकड़ने और खेती किसानी का काम करते हैं। 24 फरवरी की शाम को अंकुश घर के बाहर खेलते समय गायब हो गया था। परिजनों और ग्रामीणों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं मिला। पिता ने किशनपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। 27 फरवरी को परिजनों ने एसपी से मुलाकात कर बच्चे को ढूंढने की मांग की थी। 28 फरवरी की सुबह ग्रामीणों ने खेत में बच्चे का शव देखा। सूचना मिलते ही वहां परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। शव बहुत बुरी हालत में था। शरीर से मांस गायब था, हडि्डयां दिख रही थीं। शव पर मक्खियां भिनभिना रही थीं। उसका एक पैर 2 मीटर दूर पड़ा था। शव को देखकर लग रहा था कि उसे बुरी तरह से नोचा गया हो। अंकुश के पिता हरिशंकर का कहना है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। परिजनों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया शव मिलने की खबर पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि अगर पुलिस ने समय रहते गंभीरता दिखाई होती, तो बच्चा जिंदा होता। हालात को देखकर 5 थानों की फोर्स बुलाई गई। इसके बाद एएसपी महेंद्र पाल सिंह ने ग्रामीणों और परिजनों से बातचीत करके उन्हें शांत कराया। एएसपी ने बताया कि मामला जंगली जानवर के हमले का लग रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फोरेंसिक टीम सबूत जुटाने में लगी है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पिता बोले- हत्या कर शव फेंका गया बच्चे के पिता हरिशंकर निषाद का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या कर शव खेत में फेंका गया है। वो 4 दिनों से जंगल में तलाश कर रहे थे, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने आशंका जताई कि होली नजदीक होने के चलते कहीं किसी ने बच्चे की बलि तो नहीं दे दी। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। ………………………….. यह खबर भी पढ़ें.. इस्लाम धर्म छोड़ चुके यूट्यूबर को 14 चाकू मारे:सलीम वास्तिक पर दिनदहाड़े हमला, योगी बोले- दोषियों को बख्शेंगे नहीं गाजियाबाद में इस्लाम धर्म छोड़ चुके यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर दिनदहाड़े ऑफिस में घुसकर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को बिना नंबर प्लेट की बाइक से आए नकाबपोश हमलावरों ने सलीम पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। गला रेतने की कोशिश की। चीखने पर हमलावर उन्हें अधमरा छोड़कर फरार हो गए। पढ़िए पूरी खबर..
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में हुई युवा सशक्तिकरण छात्रवृत्ति परीक्षा:300 छात्र हुए शामिल, मेधावियों को मिलेगी 50 हजार तक की स्कॉलरशिप
    Next Article
    प्रतापगढ़ डीएम-एसपी ने पीस कमेटी की बैठक की:होली-रमजान पर भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों से बचने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment