Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में परिवार पर फायरिंग, चार घायल:एक की हालत गंभीर, बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज जारी; गांव में कई थानों की फोर्स तैनात

    1 hour ago

    1

    0

    चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र स्थित सहजौर गांव में शनिवार देर रात पुराने विवाद में बदमाशों ने फायरिंग की। बदमाशों ने फायरिंग में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरवा गांव निवासी 26 वर्षीय गोलू यादव सहजौर गांव में अपने मामा जयप्रकाश यादव के यहां रह रहा था। शनिवार रात गांव के कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया। देर रात हथियारबंद हमलावर गांव पहुंचे और गोलू यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे जयप्रकाश यादव, किशन यादव और अक्षय यादव को भी गोली लग गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने तुंरत निजी वाहन से घायलों को वाराणसी के ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां तीनों का इलाज चल रहा है। इसमें गोलू यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही एसपी आदित्य लांग्हे, एडिशनल एसपी अनंत चंद्र शेखर, सीओ अरुण कुमार सिंह सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस पीड़ित परिवार से पूछताछ कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। वहीं, सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तीन लोगों को गोली लगी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। घायलों का ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरानी मीडिया का दावा-अमेरिका-इजराइल हमले में सुप्रीम लीडर मारे गए:मलबे से शव मिला; ईरान बोला- खामेनेई के बेटी-दामाद, पोती-बहू की भी मौत
    Next Article
    लखीमपुर में दावत में आई दिव्यांग नाबालिग से गैंगरेप:गांव में तनाव, पुलिस फोर्स तैनात; एक दूसरे समुदाय का

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment