Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में दावत में आई दिव्यांग नाबालिग से गैंगरेप:गांव में तनाव, पुलिस फोर्स तैनात; एक दूसरे समुदाय का

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही थाना क्षेत्र के चितिहा गांव में शनिवार रात एक वैवाहिक दावत के दौरान मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। रिश्तेदारी में आई 14 वर्षीय अनुसूचित जनजाति की नाबालिग लड़की को गांव के ही दो युवकों ने बहला-फुसलाकर घर से करीब 50 मीटर दूर गन्ने के खेत में ले जाकर गैंगरेप किया और बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गए। घटना जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर की है। शनिवार रात गांव में शादी की दावत चल रही थी। पीड़िता अपने फूफा के बेटे की शादी में शामिल होने आधा किलोमीटर दूर स्थित अपने गांव से आई थी। रात करीब 7:30 बजे डीजे की तेज आवाज के बीच लोग टेंट में भोजन कर रहे थे। इसी दौरान गांव के जावेद (28) और छोटू नामक युवक नाबालिग को टेंट के पीछे अंधेरे की ओर ले गए। वहां हाल ही में कटे गन्ने के खेत में दोनों ने वारदात को अंजाम दिया। करीब 8 बजे दावत में शामिल एक अन्य लड़की टेंट के पीछे गई तो उसने दोनों आरोपियों को दरिंदगी करते देखा। उसके शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हालांकि आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। मौके से पीड़िता के कपड़े और अंडरगारमेंट बरामद हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निघासन भेजा, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना में एक आरोपी दूसरे समुदाय से होने के कारण गांव में तनाव फैल गया। मौके पर पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। भारी पुलिस बल तैनात स्थिति को देखते हुए आधा दर्जन थानों की पुलिस गांव में तैनात की गई। घटना के करीब चार घंटे बाद रात में एसपी स्वयं मौके पर पहुंचीं और निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पीड़िता मजदूर परिवार से है। वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटी है। दावत के दौरान परिजन मेहमानों में व्यस्त थे। केस दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी एडिशनल एसपी पवन गौतम के अनुसार, परिजनों की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता मूकबधिर है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में परिवार पर फायरिंग, चार घायल:एक की हालत गंभीर, बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज जारी; गांव में कई थानों की फोर्स तैनात
    Next Article
    लखनऊ में कलर फॉग-सतरंगी पटाखे की बढ़ी मांग:हर्बल भगवा रंग बड़ों की पसंद, डॉक्टर बोले- केमिकल रंगों से बचें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment