Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खेत में औंधे मुंह पड़ी थी डेड बॉडी:जालौन में पहले लोगों ने समझा बेहोश है; पुलिस जांच कर रही

    19 hours ago

    1

    0

    जालौन कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह बंगरा मार्ग स्थित होटल रिच गैलेक्सी के पास एक खेत में अधेड़ व्यक्ति का शव मिला। इस सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान जालौन के मोहल्ला तोपखाना निवासी बृजलाल (57) पुत्र शर्मन के रूप में हुई है। सोमवार सुबह कुछ राहगीरों ने खेत के किनारे शव पड़ा देखा। पहले उन्हें लगा कि कोई व्यक्ति बेहोश है, लेकिन पास जाने पर उसकी मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत जालौन कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल की पड़ताल की। शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। बताया जा रहा है कि मृतक बृजलाल के संबंध में पहले जालौन कोतवाली में गुमशुदगी की सूचना भी दर्ज कराई गई थी। पुलिस अब इस पहलू की भी जांच कर रही है कि वह घटनास्थल पर कैसे पहुंचे और किन परिस्थितियों में उनकी मौत हुई। घटना के बाद क्षेत्र में विभिन्न तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जहां स्थानीय लोग इसे संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मान रहे हैं। वहीं, पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा दीवानी में एक बार फिर बम की धमकी:ईमेल में लिखा- लंच के बाद बम से उड़ा देंगे, कोर्ट परिसर में शुरू हुई चेकिंग, बम निरोधक दस्ता भी पहुंचा
    Next Article
    बिल्हौर मे बाइक सवार ने युवक को टक्कर मारी, मौत:इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने बाइक जब्त की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment