Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिल्हौर मे बाइक सवार ने युवक को टक्कर मारी, मौत:इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने बाइक जब्त की

    21 hours ago

    1

    0

    कानपुर के बिल्हौर मे बस से उतरते समय बाइक सवार ने युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन ने उन्हें हैलट लाये जहाँ से उन्हें पनकी नारायणा हॉस्पिटल भेजा गया। रविवार देर रात को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। ससुराल से बच्चों के साथ वापस घर जा रहे मृतक बिल्हौर थाना क्षेत्र लालपुर गाँव निवासी राधेश्याम किसान है परिवार मे तीन बेटे विष्णु, आशीष व मृतक रंजीत (38) सबसे बड़ा था। छोटे भाई विष्णु ने बताया कि बड़े भाई बच्चे मनी, व ख़ुशी को पत्नी नैना को लेकर होली पर ससुराल पनकी गए थे। बीते शुक्रवार को वह वहाँ से शाम को बस द्वारा वापस आ रहे थे। तभी बिल्हौर मे वह लालपुर के पास सड़क किनारे उतर रहे थे। तभी तेज़ रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें उतरते समय टक्कर मार दी। जिससे उनके सिर मे गहरी चोट लग गई। बेटे मनी ने फोन कर घटना कि जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुँचे और उन्हें उपचार के लिये हैलट ले गए जहाँ से उन्हें डॉक्टरों ने पनकी नारायणा हॉस्पिटल के लिये रेफर कर दिया। दो दिन तक उनका आईसीयू वार्ड मे उपचार चला रविवार देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें घटना कि जाँच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। बिल्हौर थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक सवार युवक मौके से भाग निकला था बाइक कब्जे मे कर ली गई थी। परिजनों कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर अन्य विधिक कार्रवाई कि जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खेत में औंधे मुंह पड़ी थी डेड बॉडी:जालौन में पहले लोगों ने समझा बेहोश है; पुलिस जांच कर रही
    Next Article
    3 दिन से घर बंद आरोपी, बाहर पुलिस खड़ी:झांसी में पथराव किया था, बोला-मैं कोर्ट जाऊंगा, पर पुलिस के हाथ नहीं आऊंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment