Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खेत पर खाद डालने निकला युवक तालाब में डूबा:रातभर तलाश के बाद सुबह मिला शव, पीलीभीत के सुहास गांव की घटना

    1 day ago

    1

    0

    पीलीभीत जिले के गजरौला कला थाना क्षेत्र के सुहास गांव में 28 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। शनिवार सुबह खेत पर खाद डालने के लिए घर से निकला युवक देर शाम तक वापस नहीं लौटा। रातभर तलाश के बाद रविवार सुबह उसका शव गांव के तालाब में तैरता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सुहास गांव निवासी अमित कुमार (28) पुत्र दयाराम के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक अमित शनिवार सुबह खेत में खाद डालने के लिए घर से निकला था। आशंका है कि तालाब के पास उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिरने से डूब गया। रातभर तलाश के बाद सुबह मिला शव शनिवार शाम तक अमित के घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। ग्रामीणों की मदद से देर रात तक उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद रात करीब 10 बजे गजरौला कला थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। रविवार सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों ने तालाब में एक शव तैरता देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। पहचान होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। खेती के साथ मेडिकल स्टोर पर भी करता था काम ग्रामीणों के अनुसार अमित खेती-किसानी के साथ-साथ पास के गांव मूसेपुर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर भी काम करता था। वह अपने पीछे पत्नी, सात वर्षीय बेटी और पांच भाइयों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है। अचानक हुई मौत से गांव में भी शोक का माहौल है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई थाना अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में छात्राओं को मानव तस्करी से बचाव का पाठ:कस्तूरबा गांधी स्कूल में बना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग क्लब, बाल श्रम के खिलाफ भी चला अभियान
    Next Article
    कांवड़ यात्रा में ऑटो चालकों ने वसूला अधिक किराया:मुरादाबाद में अस्थायी बस अड्डों से यात्रियों की बढ़ी परेशानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment