Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खेत विवाद में हमला करने वाला भाई गिरफ्तार:शाहजहांपुर में भाई की पत्नी और फूफा पर लाठी-डंडों से किया था हमला

    12 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर पुलिस ने खेत विवाद में भाई की पत्नी और फूफा पर लाठी-डंडों से हमला करने वाले आरोपी नन्हेलाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिरहाना बुजुर्ग गांव का निवासी है। उस पर अपने भाई और फूफा के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि नन्हेलाल ने खेत में अपने भाई की पत्नी और फूफा पर हमला कर दिया था। इस हमले में फूफा की आंख में गंभीर चोटें आई थीं। इस मामले में एक आरोपी राजेश पहले ही कोर्ट में आत्मसमर्पण कर चुका है। बंडा थाना क्षेत्र के बिरहाना बुजुर्ग गांव निवासी सत्यदेव ने 24 अक्टूबर को अपने भाई नन्हेलाल, मानसिंह, राजेश, माहेश्वरी, सुखरानी और महेश चंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। सत्यदेव ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उनकी पत्नी और फूफा के साथ गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान अतिरिक्त साक्ष्य मिलने पर धाराओं में वृद्धि की गई थी। इस मामले में आरोपी राजेश ने 20 जनवरी को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कढैर चौराहा के पास घेराबंदी कर आरोपी नन्हेलाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नन्हेलाल के खिलाफ पहले से ही तीन मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका अपने भाई और फूफा रामचंद्र से खेत का विवाद चल रहा है। आरोपी के अनुसार, घटना वाले दिन वह अपने खेत पर था, तभी उसका भाई, भाभी और फूफा वहां आए और विवाद करने लगे। इसी दौरान हुई मारपीट में दोनों पक्षों को चोटें आई थीं। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या:कमरे में फंदे से लटका मिला शव, पत्नी के मायके से न लौटने पर उठाया कदम
    Next Article
    आगरा में यादव समाज ने किया प्रदर्शन:फिल्म यादवजी की लवस्टोरी पर रोक लगाने की मांग, बोले- समाज की भावना आहत हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment