Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खुटहन BMM का तबादला, सखियों ने किया प्रदर्शन:डीएम से स्थानांतरण रोकने की अपील, बोलीं- वह अभिभावक की तरह हैं

    6 hours ago

    1

    0

    जौनपुर जिले के खुटहन ब्लॉक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत कार्यरत समूह सखी, बैंक सखी और वी.सी. सखी समेत अन्य कैडर की महिलाओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने ब्लॉक मिशन प्रबंधक (BMM) ऋषि कृष्ण मिश्र के अचानक हुए स्थानांतरण पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी से इसे रोकने की अपील की। पहले 2 तस्वीरें देखिए… सखियों का कहना है कि ऋषि कृष्ण मिश्र उनके लिए एक अभिभावक की तरह थे। उनके मार्गदर्शन में समूह की महिलाओं की आजीविका के लिए कई सफल प्रयास किए गए। सखियों ने उनके नेतृत्व में नए आजीविका कार्यों में पूंजी भी लगाई है। महिलाओं ने इस स्थानांतरण को 'धोखा' बताया है। उन्होंने इच्छा व्यक्त की है कि मिश्र को खुटहन में ही रहने दिया जाए, ताकि वे उनके सानिध्य में आजीविका के नए कार्यों को आगे बढ़ा सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कर्नलगंज तहसील में वकीलों और लेखपालों का प्रदर्शन:वकील SDM के खिलाफ, ट्रांसफर की मांग, लेखपाल सपोर्ट में उतरे
    Next Article
    चचेरे भाइयों की शादी में दुल्हनों की हेलीकॉप्टर से विदाई:एटा में पिता ने पूरा किया बेटे के बचपन का सपना, सेफ्टी के लिए 1.47 लाख खर्च की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment