Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में निर्माणाधीन पुलिया से गिरी बाइक, एक की मौत:नियंत्रण खोने से हुआ हादसा, दो घायल; PWD ने नहीं लगाए थे सांकेतिक बोर्ड

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र में एक सड़क हादसा हुआ। कौडियाला घाट से आ रही एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुलिया के नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निघासन ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। दो अन्य घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटनास्थल पर निर्माणाधीन पुलिया के आसपास पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कोई बैरियर या सांकेतिक बोर्ड नहीं लगाए गए थे। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल से कौडियाला घाट से तिकुनिया की ओर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल तेज रफ्तार में थी। निर्माणाधीन पुलिया के पास पहुंचते ही चालक नियंत्रण खो बैठा और बाइक पुलिया के नीचे जा गिरी। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचित किया। एम्बुलेंस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निघासन पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान मनोज कुमार (20), पुत्र राजकरन लोध, निवासी टांडा मजरा सूरतनगर की मौत हो गई। हादसे में घायल अन्य दो युवक सोनू (28), पुत्र राजकुमार निषाद, और अर्जुन (20), पुत्र रामनरेश लोध, दोनों टांडा मजरा सूरतनगर के निवासी हैं। निघासन के डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में ज्वेलर के घर-दुकान से 60 लाख की चोरी…VIDEO:बेटी की शादी में गया था परिवार, चोरों ने 5Kg चांदी और 325 ग्राम सोना चुराया
    Next Article
    फिजिक्स टीचर आशीष श्रीवास्तव की हार्ट अटैक से मौत:3 दिन पहले टीम इंडिया की जीत पर जमकर नाचे थे, 2 हजार से ज्यादा डॉक्टर इंजीनियर बनाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment