Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नसीरपुर विवाद सुलझा, दोनों पक्षों में समझौता:ठाकुर पूरन सिंह और कश्यप समाज की 14 मार्च की महापंचायत रद्द

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र स्थित नसीरपुर गांव में 6 मार्च को हुई मारपीट की घटना के बाद तनाव बढ़ गया था। इस मामले में ठाकुर पूरन सिंह के बेटों और भाई पर कश्यप समाज के युवक दुष्यंत की पिटाई का आरोप लगा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को जेल भेज दिया था। घटना के बाद दोनों पक्षों ने 14 मार्च को अलग-अलग महापंचायतें बुलाई थीं, जिससे इलाके में और तनाव फैल गया था। हालांकि, अब इस विवाद का पटाक्षेप हो गया है। सिसौली स्थित टिकैत आवास पर दोनों समाजों के प्रमुख लोगों की एक बैठक आयोजित की गई। इसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने मध्यस्थता की। उनकी पहल पर दोनों पक्षों के बीच आपसी बातचीत से समझौता हो गया। समझौते के परिणामस्वरूप, ठाकुर पूरन सिंह द्वारा बुलाई गई 'सम्मान बचाओ महापंचायत' और कश्यप समाज द्वारा प्रस्तावित महापंचायत, दोनों को रद्द कर दिया गया है। दोनों पक्षों ने भविष्य में शांति और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया है। समझौते के बाद चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि छोटी-मोटी बातों पर विवाद को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। उन्होंने क्षेत्र में शांति और भाईचारे की अपील की। सांसद हरेंद्र मलिक ने भी दोनों समाजों को बधाई देते हुए कहा कि बातचीत से हर समस्या का समाधान संभव है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पनवाड़ी ग्राम पंचायत में 40 लाख के घोटाले का आरोप:महोबा में प्रधान और सचिव को नोटिस, मंडलायुक्त ने कार्रवाई के दिए आदेश
    Next Article
    झांसी में ज्वेलर के घर-दुकान से 60 लाख की चोरी…VIDEO:बेटी की शादी में गया था परिवार, चोरों ने 5Kg चांदी और 325 ग्राम सोना चुराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment